PlayBreaking News

MP Weather Update :इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में गिरा पारा, 23-24 फरवरी को फिर बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश में फरवरी के अंत में बारिश-आंधी का दौर जारी है। 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, तेज हवाओं से गेहूं की फसल को नुकसान। 21-22 फरवरी को राहत, लेकिन 23-24 फरवरी को फिर मौसम बदलने की संभावना। किसानों को सतर्क रहने की सलाह।
Follow on Google News
इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में गिरा पारा, 23-24 फरवरी को फिर बरसेंगे बादल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में मौसम ने लगातार करवट ली है। बीते तीन-चार दिनों से राज्य के बड़े हिस्से में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी पड़ा है। कई जिलों में गेहूं की खड़ी फसल आंधी से आड़ी हो गई, जिससे दानों की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

    24 घंटे में बदला मौसम

    पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी भोपाल समेत रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर और छतरपुर सहित 20 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि कुछ इलाकों में झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंचे। राहत की बात यह रही कि, राज्य में कहीं भी ओलावृष्टि की पुष्टि नहीं हुई।

    फसलों पर पड़ा असर, सर्वे शुरू

    तेज आंधी की वजह से रतलाम, शाजापुर और उज्जैन क्षेत्र में गेहूं की फसलें उखड़ने और आड़ी होने की शिकायतें सामने आई हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे दानों पर असर पड़ेगा और कटाई के समय नुकसान बढ़ सकता है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में फसल क्षति का सर्वे शुरू कर दिया है। राजस्व अमला गांव-गांव जाकर स्थिति का आकलन कर रहा है।

    क्यों बदल रहा है मौसम?

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हैं-

    • दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण)
    • एक ट्रफ लाइन
    • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ)

    इन्हीं सिस्टम्स की वजह से फरवरी में यह बारिश का तीसरा दौर चल रहा है, और 23–24 फरवरी को चौथे दौर की संभावना जताई गई है।

    अगले चार दिन का पूर्वानुमान

    21-22 फरवरी: मौसम साफ रहने की उम्मीद, कोई बड़ा अलर्ट नहीं।

    23 फरवरी: दक्षिण और मध्य हिस्सों में असर ज्यादा, कई जिलों में बारिश व आंधी संभव।

    24 फरवरी: पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में फिर बारिश के आसार।

    मौसम विभाग ने खासतौर पर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाओं के साथ बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

    इंदौर-भोपाल में ठंडक बढ़ी

    बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि रात का पारा 15 डिग्री के आसपास रहा। भोपाल में भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफ़ी नीचे दर्ज हुआ, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की गई।

    शहरवार तापमान स्थिति 

    शहर

    अधिकतम °C

    न्यूनतम °C

    भोपाल

    22.2

    14.6

    इंदौर

    24.6

    15.4

    उज्जैन

    23.5

    15.0

    रतलाम

    21.2

    14.0

    धार

    27.2

    14.2

    ग्वालियर

    27.9

    14.2

    दतिया

    25.0

    14.1

    रायसेन

    30.2

    14.2

    सागर

    24.2

    16.0

    छतरपुर

    24.0

    14.0

    जबलपुर

    29.7

    18.0

    सतना

    27.8

    16.6

    रीवा

    25.8

    15.4

    दमोह

    26.0

    15.6

    छिंदवाड़ा

    30.5

    16.8

    नर्मदापुरम

    29.7

    17.7

    बैतूल

    30.4

    16.0

    टीकमगढ़

    24.0

    14.0

    किसानों के लिए क्या है सलाह?

    • कटाई योग्य फसल को सुरक्षित रखने की तैयारी रखें।
    • तेज हवा/बारिश की चेतावनी पर खेतों में अनावश्यक गतिविधि से बचें।
    • नुकसान की स्थिति में स्थानीय कृषि/राजस्व कार्यालय को सूचना दें, ताकि सर्वे में शामिल किया जा सके।

    यह भी पढ़ें: भिंड में रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे पर बस-ईको वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत; कई घायल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts