Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रीनगर में बड़ा हादसा :CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल; राहत कार्य जारी

श्रीनगर के अहमदनगर इलाके में CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा। हादसे में 7 जवान घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों ने राहत और बचाव कार्य तेज किया। सभी घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई।
CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल; राहत कार्य जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ वाहन (BP वाहन) अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया।

    घटना में वाहन में सवार 7 जवान घायल हुए हैं। पहले खबर आई थी कि 9 जवान घायल हुए, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार कुल 7 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    राहत एवं बचाव कार्य जारी

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर, डगपोरा-उमरहैर रोड पर हुआ। वाहन का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी पलट गई और पास की नदी में गिर गई।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली में हो सकता है आतंकी हमला! लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर पर लश्कर-ए-तैयबा की नजर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts