Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में हो सकता है आतंकी हमला!लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर पर लश्कर-ए-तैयबा की नजर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, लश्कर-ए-तैयबा लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर को निशाना बना सकता है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी मस्जिद ब्लास्ट के बदले बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, देश के प्रमुख मंदिरों को भी खतरा।
लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर पर लश्कर-ए-तैयबा की नजर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश की सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर को निशाना बना सकता है।

    हमला पाकिस्तान के ब्लास्ट का बदला?

    सूत्रों के अनुसार, यह साजिश पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई मस्जिद ब्लास्ट का बदला लेने के इरादे से जोड़ी जा रही है। 6 फरवरी को इस्लामाबाद में मस्जिद विस्फोट हुआ था, जिसके बाद लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ा हमला करने की फिराक में है।

    संभावित हमले के तरीके और लक्ष्य

    खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन आईईडी (IED) का इस्तेमाल करके हमला कर सकता है। विशेष रूप से चांदनी चौक इलाके में स्थित मंदिर को संभावित लक्ष्य माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत का बड़ा खुलासा : बोले- मेरे नाम से नाइजीरिया में बन रहीं फर्जी वेबसाइट्स, परिवार को भी भेजे मैसेज

    देश के अन्य धार्मिक स्थल भी खतरे में

    खुफिया सूत्रों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख मंदिरों को भी निशाना बना सकता है। इससे यह स्पष्ट है कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल आतंकियों के खतरे में हैं।

    पिछला हमला हुआ था धमाका

    दिल्ली में पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 10 से ज्यादा लोग मारे गए और कई घायल हुए। यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार में हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और लोगों को भी चौकस रहने की सलाह दी गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts