भारत-पाक तनाव के बीच एयलाइंस का बड़ा फैसला : एअर इंडिया और इंडिगो ने कैंसिल की कई फ्लाइट्स, जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नई दिल्ली। देश की दो प्रमुख एयरलाइंस- एअर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार (13 मई) को कई शहरों के लिए अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है। यह फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है। एअर इंडिया ने जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द किया है। वहीं इंडिगो ने जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट की उड़ानों पर रोक लगाई है।
इंडिगो ने भी इसी तरह की ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, “हम समझते हैं कि इससे आपके ट्रैवल प्लान पर असर पड़ा है और असुविधा के लिए खेद है। कृपया एयरपोर्ट जाने से पहले हमारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर चेक करें।”
एयरलाइंस ने दी जानकारी
एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि, यह फैसला हालात को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। पोस्ट में कहा गया, “हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे।” यात्रियों को सलाह दी गई है कि, वे एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लें।