PlayBreaking News

भारत की न्यू चंडीगढ़ में ऐतिहासिक जीत :अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, सुथार ने 7 विकेट झटके

मुकाबले के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564 रन 8 विकेट के नुकसान पर घोषित की। इसके जवाब में अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ढेर हो गई है।
Follow on Google News
अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, सुथार ने 7 विकेट झटके

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से करारी शिकस्त दी है। यह टेस्ट में टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं भारत की पिछली जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी। 

दोनों टीम की पारी

मुकाबले के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564 रन 8 विकेट के नुकसान पर घोषित की। इसके जवाब में अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ढेर हो गई है। और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की दूसरी पारी में टीम 112 रन बनाकर ढेर हो गई। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुदलीप यादव ने 3 विकेट झटके। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटके। इससे पहले सुथार ने 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान टीम की कमर तोड़ दी।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री : 15 साल 71 दिन में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, श्रेयस टी-20 के नए कप्तान

भारत की 186वीं जीत

भारतीय टीम की इस जीत को मिलाकर टीम की कुल 599 मैचों में 186वीं जीत रही है। भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। जहां विंडीज के नाम 592 मैचों में से 185 जीत है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भारत से आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 882 मैचों में 426 जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 1095 मैचों में 405 जीत हासिल की है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 479 टेस्ट में 191 जीते हैं।

राहुल- गिल की शतकीय पारी

भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना दिया।

भारत की मजबूत शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद राहुल और साई सुदर्शन ने पारी को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी की।

Featured News

केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन बनाए और अपने टेस्ट करियर का एक और शानदार शतक पूरा किया। वहीं साई सुदर्शन ने 104 गेंदों पर 81 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

राजस्थान के सुथार चमके, डेब्यू मैच में 7 विकेट

इस मुकाबले की सबसे बड़ी सकारात्मक बात भारतीय टीम के लिए युवा स्पिनर मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन रहा। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सुथार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में एक और सफलता हासिल कर मैच में कुल सात विकेट अपने नाम किए। सटीक लाइन-लेंथ, शानदार नियंत्रण और लगातार सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हुए सुथार ने अफगान बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बनाए रखा। उनके दमदार प्रदर्शन ने भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में यादगार छाप छोड़ी।

पंत ने 81 रन बनाए

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपने अंदाज में तेजतर्रार बल्लेबाजी की। उन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेली। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी हुई, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को 564 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts