PlayBreaking News

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री :15 साल 71 दिन में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, श्रेयस टी-20 के नए कप्तान

अब वैभव के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, जबकि सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 
Follow on Google News
15 साल 71 दिन में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, श्रेयस टी-20 के नए कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई है। इसके साथ ही वे भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को भारत की टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया है। टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली। तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वैभव ने तोड़ा शेफाली और सचिन का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के नाम था, जिन्हें 15 साल 220 दिन की उम्र में पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था।

पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में चयन का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन 16 साल 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वैभव ने दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

Twitter Post

बस डेब्यू की देर और...

अब वैभव के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, जबकि सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अगर वैभव को आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।

IPL 2026 में मचाया था धमाल

वैभव का चयन उनके शानदार IPL प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। इसके अलावा उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। इस सीजन उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बने काबुनी के सुपर कोच : प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले चौथे क्रिकेटर, जानें क्या है AI बेस्ड प्लेटफॉर्म

कोहली की जगह वनडे टीम में जायसवाल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जायसवाल को बतौर रिप्लेसमेंट मौका मिला है और अब उन पर वनडे टीम में खुद को साबित करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगा दी हैं।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

Twitter Post

अफगानिस्तान के खिलाफ वन-डे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts