टी20 में पाकिस्तान 55 रन पर ऑलआउट, सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड

शनिवार को पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और 55 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए, जबकि सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकीं।
श्री चरणी और प्रेमा ने बरपाया कहर
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई, वहीं दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन पर तीन दिन हमले नहीं करेगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने लिया फैसला
भारत कर रहा बल्लेबाजी
55 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। इसी मुकाबले में शेफाली वर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन पूरे करने वाली सबसे युवा महिला बल्लेबाज भी बन गईं।
हरमनप्रीत ने फिर नहीं मिलाया हाथ
टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था।
ये भी पढ़ें: खाना बनाने से मना किया तो पत्नी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत; पति गिरफ्तार
150वें मैच में कप्तानी कर रहीं हरमनप्रीत
22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच नो-हैंडशेक की नीति देखी जा रही है। यह पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, हरमनप्रीत कौर अपने 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं और टी-20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।




















