PlayBreaking News

IND vs ENG 5th Test : भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती; 100वें टेस्ट में चमके अश्विन, गिल-रोहित की सेंचुरी

Follow on Google News
IND vs ENG 5th Test : भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती; 100वें टेस्ट में चमके अश्विन, गिल-रोहित की सेंचुरी
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हारा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली। मैच के तीसरे ही दिन इंग्लैंड को भारतीय टीम ने बड़ी शिकस्त दी। HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पहली पारी में इंग्लैंड 218 और टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को दूसरी पारी में 259 रन की बढ़त मिली, इंग्लैंड टीम 195 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लिश टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल तीसरे दिन का दूसरा सेशन जारी है और इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। जो रूट और शोएब बशीर क्रीज पर हैं। बेन डकेट 2, जैक क्रॉली 0, ओली पोप 19, जॉनी बेयरस्टो 39 बेन स्टोक्स 2 बेन फोक्स 8, बेन फोक्स 20, टॉम हार्टले बिना खाता खोले आउट हुए और शोएब बशीर ने 13 रन बनाए। भारत से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

घरेलू मैदानों पर भारत ने लगातार 17वीं सीरीज जीती

यह घरेलू मैदानों पर भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है। घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। भारत को आखिरी बार होम कंडीशन्स में किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना 2012 में करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने भारत को भारत में 2-1 से हराया था।

जो रूट की फिफ्टी

जो रूट ने जसप्रीत बुमराह की बॉल पर चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 88 बॉल पर अर्धशतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर की 61वीं हाफ सेंचुरी है।

इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड

 खिलाड़ी  रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 बेन डकेट  02  आर अश्व‍िन  2-1
 जैक क्राउली  00  आर अश्व‍िन  21-2
 ओली पोप  19 आर अश्व‍िन 36-3
 जॉनी बेयरस्टो  39  कुलदीप  93-4
 बेन स्टोक्स  02  आर अश्व‍िन  103-5
बेन फोक्स  08  आर अश्व‍िन  113-6
टॉम हार्टले 20  बुमराह  141-7
मार्क वुड 00  बुमराह  141-8
शोएब बशीर  13  जडेजा  189-9

पहली पारी में गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने 110, रोहित शर्मा ने 103, यशस्वी जायसवाल 57, देवदत्त पडिक्कल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को भी मिला। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक क्रॉले 79 रन बनाकर आउट हुए। टीम 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत से पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लिए। एक सफलता रवींद्र जडेजा को भी मिली।

भारतीय टीम की पहली पारी का स्कोरकार्ड

 खिलाड़ी  रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 यशस्वी जायसवाल  57  शोएब बशीर  104-1
 रोहित शर्मा  103  बेन स्टोक्स  275-2
 शुभमन ग‍िल  110  जेम्स एंडरसन  279-3
 सरफराज खान  56  शोएब बशीर  376-4
 देवदत्त पडिक्कल  65  शोएब बशीर  403-5
 ध्रुव जुरेल  15  शोएब बशीर  427-6
 रवींद्र जडेजा  15  टॉम हार्टले  427-7
 रविचंद्रन अश्विन  0  टॉम हार्टले  428-8
 कुलदीप यादव  30 जेम्स एंडरसन  477-9
 जसप्रीत बुमराह  20  शोएब बशीर  477-10

इंग्लैंड की टीम महज 218 रनों पर ऑलआउट

इस मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 57.4 ओवर्स में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 79 रन जैक क्राउली ने बनाए। भारत की ओर से पहली पारी में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल किए, वहीं 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने भी चार विकेट लिए, एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला।

इंग्लैंड टीम की पहली पारी का स्कोरकार्ड 

खिलाड़ी रन   गेंदबाज   विकेट पतन
बेन डकेट  27  कुलदीप यादव  64-1
ओली पोप  11  कुलदीप यादव  100-2
 जैक क्राउली  79  कुलदीप यादव  137-3
 जॉनी बेयरस्टो  29  कुलदीप यादव  175-4
 जो रूट  26  रवींद्र जडेजा  175-5
 बेन स्टोक्स  00  कुलदीप यादव   175-6
 टॉम हार्टले  06  आर अश्व‍िन   183-7
 मार्क वुड  00  आर अश्व‍िन   183-8
 बेन फोक्स  00  आर अश्व‍िन   218-9
 जेम्स एंडरसन  00  आर अश्व‍िन   218-10

रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा यह टेस्ट मैच रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट है। भारत से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला। मुकाबले से पहले उन्हें कोच राहुल द्रविड़ स्पेशल कैच सौंपी। दूसरी ओर इंग्लैंड से विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो ने भी करियर का 100वां टेस्ट खेला। सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लिश प्लेयर बने थे।

भारत ने किए 2 बदलाव

कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम में एक बदलाव किया, ओली रोबिनसन की जगह मार्क वुड को प्लेइंग-11 में जगह मिली। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। आकाश दीप की जगह जसप्रीत बुमराह ने वापसी की। वहीं रजत पाटीदार इंजरी के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए, उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर। भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रनों से जीता) 2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम  (भारत 106 रनों से जीता) 3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रनों से जीता) 4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची (भारत 5 विकेट से जीता) 5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract List : ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, देखें पूरी लिस्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts