क्रिकेटखेलताजा खबर

IND vs ENG 4th Test : तीसरे दिन का खेल समाप्त, स्टंप्स तक स्कोर 40/0; भारत अब जीत से 152 रन दूर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। आज (25 फरवरी) मुकाबले का तीसरा दिन था। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 16 और रोहित शर्मा 24 रन पर नाबाद लौटे। अब भारत को जीत के लिए 152 रनों की जरूरत है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर सिमट गई।

अश्विन का कहर… लिए 5 विकेट

चौथे मैच के तीसरे दिन रविवार को तीसरे सेशन में इंग्लैंड टीम अपनी दूसरी पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक क्रॉले ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं इस इनिंग में शोएब बशीर नॉटआउट रहे। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव को चार सफलताएं मिलीं। एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला।

दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम का स्कोर बोर्ड

 ख‍िलाड़ी   रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 बेन डकेट  15  रविचंद्रन अश्विन  1-19
 ओली पोप  0  रविचंद्रन अश्विन  2-19
 जो रूट  11  रविचंद्रन अश्विन  3-65
 जैक क्राउली  60  कुलदीप यादव  4-110
 बेन स्टोक्स  4  कुलदीप यादव  5-120
 जॉनी बेयरस्टो  30  रवींद्र जडेजा  6-120
 टॉम हार्टले  7  कुलदीप यादव  7-133
 ओली रोबिन्सन  0  कुलदीप यादव  8-133
 बेन फोक्स  17  रविचंद्रन अश्विन  9-145
 जेम्स एंडरसन  0  रविचंद्रन अश्विन  10-145

शतक से चूके जुरेल

ध्रुव जुरेल रांची टेस्ट में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली। ध्रुव ने हाफ सेंचुरी के बाद दिलचस्प अंदाज में जश्न मनाया, उन्होंने पिता को मैदान से सैल्यूट किया। उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए। ध्रुव ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। वह शतक से चूक गए और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया।

पहली पारी में भारतीय टीम का स्कोर बोर्ड 

ख‍िलाड़ी  रन  गेंदबाज व‍िकेट पतन
 रोहित शर्मा  02  जेम्स एंडरसन  1-4
 शुभमन गिल  38  शोएब बशीर  2-86
 रजत पाटीदार  17  शोएब बशीर  3-112
 रवींद्र जडेजा  12  शोएब बशीर  4-130
 यशस्वी जायसवाल  73  शोएब बशीर  5-161
 सरफराज खान  14  टॉम हार्टले  6-171
 रविचंद्रन अश्विन  1  टॉम हार्टले  7-177
 कुलदीप यादव  28  जेम्स एंडरसन  8-253
 आकाश दीप  9  शोएब बशीर  9-293
 ध्रुव जुरेल  90  टॉम हार्टले  10-307

पहली पारी में इंग्लैंड टीम का स्कोर बोर्ड 

ख‍िलाड़ी  रन  गेंदबाज व‍िकेट पतन
 बेन डकेट  11  आकाश दीप  47-1
 ओली पोप  00  आकाश दीप   47-2
 जैक क्राउली  42  आकाश दीप   57-3
 जॉनी बेयरस्टो  38   रविचंद्रन अश्व‍िन  109-4
 बेन स्टोक्स  03   रवींद्र जडेजा  112-5
 बेन फोक्स  47  मोहम्मद सिराज  225-6
 टॉम हार्टले  13  मोहम्मद सिराज  245-7
 ओली रोब‍िन्सन  58  रवींद्र जडेजा  8-347
  शोएब बशीर  00  रवींद्र जडेजा   9-349
 जेम्स एंडरसन  00  रवींद्र जडेजा  10-353

सीरीज में भारत 2-1 से आगे

राजकोट टेस्ट जीतने के बाद पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। अगर भारत रांची टेस्ट जीता तो टीम पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ घर में लगातार तीसरी सीरीज जीतेगी। इससे पहले टीम कभी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 सीरीज नहीं जीती है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने अगर रांची में जीत दर्ज की तो टीम सीरीज बराबर कर लेगी। ऐसे में सीरीज का नतीजा धर्मशाला में होने वाले आखिरी टेस्ट से तय होगा।

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रनों से जीता)

2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम  (भारत 106 रनों से जीता)

3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रनों से जीता)

4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची

5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

इंग्लैंड – बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

ये भी पढ़ें- IPL-2024 का शेड्यूल जारी, 22 मार्च को CSK/RCB के बीच ओपनिंग मैच, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

संबंधित खबरें...

Back to top button