तेलंगाना में आयकर विभाग का एक्शन, BRS उम्मीदवार नल्लामोथु भास्कर राव के ठिकानों पर की छापेमार

हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी हैदराबाद में आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। तेलंगाना के मिरयालगुडा के विधायक और BRS उम्मीदवार नल्लामोथु भास्कर के ठिकानों पर गुरुवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि, उनके घर और ऑफिस के अलावा कुछ करीबियों के घरों पर भी IT ने छापेमार कार्रवाई की है। तेलंगाना में इस महीने के आखिर में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है।
मिर्यालगुडा से दो बार रह चुके विधायक
नल्लामोथु भास्कर राव मूल रूप से नालगोंडा जिले के निदामनून मंडल के शकपुरम गांव के रहने वाले हैं। 2014 में उन्हें नवगठित राज्य तेलंगाना में मिर्यालगुडा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा सदस्य (एमएलए) के रूप में चुना गया था। 2018 में उन्हें फिर से इसी क्षेत्र से विधायक बनने का मौका मिला। वे 1969 में छात्र संघ, एसआर और बीजीएनआर कॉलेज के महासचिव के रूप में पहले तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय भागीदार थे।




















