PlayBreaking News

Singrauli Crime :पहली पत्नी को रास्ते से हटाने पति ने रची साजिश, घुमाने ले जाकर कर दी हत्या

पुलिस ने जंगल में मिली महिला की लाश का खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। किसी को शक नहीं हो इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर पत्नी के लापता होने की पोस्ट डाली थी।
Follow on Google News
पहली पत्नी को रास्ते से हटाने पति ने रची साजिश, घुमाने ले जाकर कर दी हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में जंगल में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके ही पति जहरुद्दीन अंसारी (32) ने की थी। मृतका की पहचान समीना खातून (30) निवासी कसर गांव के रूप में हुई है। एसडीओपी गौरव पांडेय ने बताया कि 17 मार्च को पिडरवाह-चितरवई जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था। 

    फुटेज में पत्नी को जंगल ले जाते दिखा

    शव के पास मिली अस्पताल पर्ची और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पहचान हुई। परिजनों से पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच तेज की। जांच के दौरान पति जहरुद्दीन पर शक गहराया। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज में वह पत्नी को बाइक से जंगल ले जाते दिखा। पूछताछ में उसने पहले गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछने पर हत्या कबूल कर ली।

    सोशल मीडिया पर लगाया लापता होने का स्टेटस

    आरोपी ने बताया कि उसने 13 मार्च को पत्नी को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर पहले उसके साथ समय बिताया, फिर उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी और पहली पत्नी समीना साथ रहने की जिद कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। शक से बचने के लिए उसने सोशल मीडिया पर पत्नी के लापता होने का स्टेटस भी डाला और इनाम की घोषणा की।

    आरोपी को जेल भेजा 

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 21 मार्च को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    गौरव पांडेय, एसडीओपी, बरगवां

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts