सिंगरौली में नशे में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार

सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंगरौली में नशे में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के सुदा गांव में शराब के नशे ने एक बेटे को इतना हैवान बना दिया कि उसने अपने ही पिता की जान ले ली। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक शांत स्वभाव के थे, लेकिन बेटे की नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान था। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

    विवाद शुरू होते ही की मारपीट

    जानकारी के मुताबिक, सुदा निवासी दयाराम कोल को शराब की लत थी और वह आए दिन अपने वृद्ध पिता भुलाई कोल के साथ मारपीट करता था। बुधवार रात भी वह नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गुस्से में बेकाबू बेटे ने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण भुलाई कोल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

    हत्या के कारणों की जांच की जा रही है

    आरोपी शराब के नशे में अक्सर पिता से झगड़ा करता था। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    सुधेश तिवारी, थाना प्रभारी, चितरंगी

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts