नर्मदापुरम में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, चोरी के लिए माफी मांगता रहा पीड़ित, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

नर्मदापुरम में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, चोरी के लिए माफी मांगता रहा पीड़ित, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

नर्मदापुरम के माखननगर में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने हौज पाइप से पीटते हुए मारपीट का वीडियो भी बनाया, जो रविवार रात को वायरल हो गया।

वीडियो में दिख रही बेहरमी

वीडियो में युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता और माफी मांगता हुआ दिख रहा है। वह बार-बार आरोपियों से न मारने को कह रहा है, इसके बावजूद बदमाश बार-बार उसे पाइप से पीटते रहे।

चोरी के आरोप में की पिटाई

जानकारी के मुताबिक चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांधकर दो युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। पूरे घटनाक्रम में तीन आरोपी शामिल हैं। दो पिटाई कर रहे हैं वहीं, तीसरा युवक वीडियो बना रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

वीडियो मिलने के बाद माखननगर पुलिस ने पीड़ित युवक की खोजबीन शुरू की। मारपीट करने वाले एक आरोपी की पहचान चौहान ढाबे के संचालक सौरभ चौहान के रूप में हुई है। पीड़ित की पहचान आंखमऊ निवासी सतीश उर्फ लल्लू यादव के रूप में हुई। रात साढ़े 11 बजे पीड़ित के परिजन को थाने बुलाकर एफआईआर दर्ज कराई गई।

मोबाइल बंद कर आरोपी फरार

आरोपी ढाबा संचालक मोबाइल बंद कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल पीड़ित के भाई जितेंद्र यादव की तरफ से सौरभ चौहान के खिलाफ रस्सी से पेड़ में बांधकर पीटने का अपराध दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts