होली पर तांबे के रंग का दिखेगा चांद :MP में सबसे पहले सिंगरौली और सबसे आखिरी में आलीराजपुर में दिखेगा चंद्रग्रहण

होली पर इस बार चंद्रग्रहण का योग है। मप्र के अलग-अलग शहरों में चंद्रग्रहण दिखने का अलग-अलग समय रहेगा। इनमें सिंगरौली में सबसे पहले चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा, जबकि सबसे आखिरी में आलीराजपुर में दिखेगा। नेशनल अवॉर्ड विनर साइंस कम्युनीकेटर सारिका घारू ने चंद्रग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
MP में सबसे पहले सिंगरौली और सबसे आखिरी में आलीराजपुर में दिखेगा चंद्रग्रहण
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। होली के रंगों के बीच चंद्रमा भी तामिया लाल सा दिखकर होली खेलने जा रहा है । 3 मार्च मंगलवार को पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है । इसमें चंद्रमा पृथ्‍वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरेगा जिससे यह गहरे लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देगा । नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में इसे आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा। यह ग्रहण ग्रस्‍तोदय के रूप में नजर आएगा जिसमे चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा। चंद्रग्रहण की यह घटना एशिया, आस्‍ट्रेलिया, नाॅर्थ अमेरिका के शहरों में दिखाई देगी। 

    दोपहर में ही लगेगा ग्रहण पर दिखेगा शाम को

    सारिका ने बताया कि वैसे तो ग्रहण की शुरूआत दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनट से हो चुकी होगी लेकिन तब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ होगा । आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगी । इसके पहले जिन नगरों में चंद्रोदय हो चुका होगा उनमें ग्रहण को कुछ मिनट के लिए देखा जा सकेगा। पूर्वोत्तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा जा सकेगा क्‍योंकि वहां सूर्यास्त पहले होने पर चंद्रोदय जल्‍दी होगा। मध्‍यप्रदेश के सिंगरौली में यह सबसे पहले 06 : 01 बजे दिखना शुरू होगा तो पश्चिम मे स्थित आलीराजपुर मे यह 06: 37 पर दिखना आरंभ होगा। यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा।

    Uploaded media

    बिना किसी विशेष चश्मे के आंखों से देखा जा सकेगा

    पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है क्‍योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से पृथ्‍वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देगा है और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचेगा  जिससे वह तामिया लाल दिख रहा होगा। सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण को बिना किसी विशेष चश्‍मे के आंखो से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्व के लगभग 63 प्रतिशत लोग देख सकेंगे।

    चंद्रग्रहण टाइमलाइन

    1. आंशिक ग्रहण आरंभ : दोपहर 3 बजकर 20 मिनट 07 सेकंड
    2. पूर्णग्रहण आरंभ :   दोपहर 4 बजकर 34 मिनट 34 सेकंड
    3. पूर्णग्रहण समाप्ति : शाम 5 बजकर 32 मिनट 49 सेकंड
    4. आंशिक ग्रहण समाप्ति :  शाम 6 बजकर 47 मिनट 15 सेकंड
    5. पूर्णग्रहण की अवधि : 58 मिनट 

    किस जिले में कब दिखना शुरू होगा

             जिला     चंद्रग्रहण दिखना आरंभ 

    • सिंगरौली   शाम  06 : 01 
    • सीधी         शाम  06 : 04
    • अनूपपुर     शाम  06 : 06
    • शहडोल      शाम  06 : 07
    • रीवा           शाम  06 : 07    
    • डिंडौरी        शाम  06 : 09    
    • सतना        शाम  06 : 09    
    • कटनी        शाम  06 : 11    
    • पन्‍ना         शाम  06 : 11    
    • मंडला        शाम  06 : 12    
    • जबलपुर     शाम  06 : 13
    • दमोह         शाम  06 : 13    
    • बालाघाट     शाम  06 : 13    
    • उमरिया      शाम 06 : 14    
    • भिंड           शाम 06 : 14    
    • छतरपुर      शाम  06 : 14    
    • सिवनी       शाम  06 : 15    
    • नरसिंहपुर   शाम  06 : 16
    • टीकमगढ़    शाम  06 : 18
    • दतिया         शाम  06 : 18    
    • सागर          शाम  06 : 18    
    • छिंदवाड़ा      शाम  06 : 18
    • ग्‍वालियर      शाम  06 : 19    
    • मुरैना           शाम  06 : 20    
    • शिवपुरी        शाम  06 : 21    
    • रायसेन         शाम  06 : 22    
    • विदिशा         शाम  06 : 22    
    • बैतूल            शाम  06 : 22    
    • अशोकनगर    शाम  06 : 22    
    • नर्मदापुरम      शाम  06 : 23    
    • श्‍योपुर            शाम  06 : 23    
    • पांढ़ुरना           शाम  06 : 23   
    • भोपाल            शाम  06 : 24    
    • हरदा               शाम  06 : 25    
    • सीहोर              शाम  06 : 25
    • शाजापुर           शाम  06 : 28   
    • खंडवा               शाम  06 : 29    
    • आगरमालवा      शाम  06 : 29
    • बुरहानपुर           शाम  06 : 29    
    • उज्‍जैन               शाम  06 : 30    
    • इंदौर                  शाम  06 : 30    
    • देवास                 शाम  06 : 30    
    • खरगोन              शाम  06 : 33    
    • धार                    शाम  06 : 33
    • रतलाम               शाम  06 : 33
    • मंदसौर               शाम  06 : 33    
    • राजगढ़               शाम  06 : 34    
    • बड़वानी               शाम  06 : 35
    • नीमच                 शाम  06 : 35    
    • बड़वानी               शाम  06 : 35    
    • झाबुआ                शाम  06 : 36 
    • आलीराजपुर          शाम  06 : 37
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts