PlayBreaking News

MP News :डिजिटल अरेस्ट कर 30.25 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी दबोचे

फर्जी एनसीबी और कूरियर अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह पकड़ाया है। इन पर करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है। 16 मामलों में शामिल गिरोह का देशभर में नेटवर्क था।
Follow on Google News
डिजिटल अरेस्ट कर 30.25 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी दबोचे

ग्वालियर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपए ठगने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का राज्य साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 30,25,719 रुपए की ठगी के इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने गिरोह के संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (27) और सौरभ कुमार (24) निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

खुद को फेडेक्स कंपनी के कर्मचारी बताते थे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी तरीके से खुद को फेडेक्स कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को बताते थे कि उनके नाम से भेजे गए पार्सल में ड्रग्स और अन्य अवैध सामग्री मिली हैं। मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को ट्रांसफर करने की बात कहकर आरोपी खुद ही फर्जी अधिकारी बन जाते थे और पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रकम वसूलते थे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मर्डर केस: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला, जानें आरोपी ने कोर्ट में क्या कहा ?

हर्षित द्विवेदी से हुई थी 30 लाख की ठगी

इस मामले में फरियादी हर्षित द्विवेदी से इसी तरह डराकर 30 लाख से अधिक की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए कई फर्जी आईपी एड्रेस ट्रेस किए और आरोपियों की लोकेशन चिन्हित की। लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे आरोपियों को आखिरकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

16 से ज्यादा राज्यों में लेनदेन के प्रमाण

जांच में सामने आया कि गिरोह के खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं और आरोपी 16 से अधिक मामलों में शामिल रहे हैं। राजेश कुमार के खाते में 16 राज्यों से लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। यह गिरोह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और लोगों से अपील की है कि ऐसे कॉल से सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें। 

ये भी पढ़ें: जबलपुर में बेखौफ बदमाशों का कहर: दिनदहाड़े सिविल इंजीनियर को सिर में गोली मार, फरार हुए हमलावर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts