PlayBreaking News

यूपी विधानसभा चुनाव:सीट शेयरिंग पर सस्पेंस बरकरार, सपा-कांग्रेस का क्या होगा फॉर्मूला ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सपा और कांग्रेस के बीच संभावित सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं अब नए चरण में पहुंचती दिखाई दे रही हैं। इंडिया गठबंधन की बैठकों के बाद दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग के संभावित फॉर्मूले को लेकर कई संकेत सामने आए हैं।
Follow on Google News
सीट शेयरिंग पर सस्पेंस बरकरार, सपा-कांग्रेस का क्या होगा फॉर्मूला ?

बताया जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का आधार जीत की संभावना और स्थानीय राजनीतिक समीकरण होंगे। दोनों दल ऐसे उम्मीदवारों पर दांव लगाने की तैयारी में हैं जो भाजपा को कड़ी चुनौती दे सकें। इसी रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नाम भी तय किए जाने की तैयारी की जा रही है।

सीट शेयरिंग का फॉर्मूले होगा तय 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के साथ औपचारिक बातचीत शुरू होने पर सबसे पहले यह जाना जाएगा कि कांग्रेस किन जिलों और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। इसके साथ ही संबंधित सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम भी मांगे जाएंगे। इसके बाद उनकी राजनीतिक स्थिति और चुनावी क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।

ये भी पढ़ें: ‘आज रात ईरान पर होगा बड़ा हमला’… डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, खर्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर करेंगे कब्जा

उम्मीदवार की जीतने की क्षमता होगी अहम

सीट बंटवारे के दौरान केवल राजनीतिक दावेदारी को महत्व नहीं दिया जाएगा। सपा यह भी देखेगी कि कांग्रेस जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है, उसकी जीत की संभावना कितनी मजबूत है। उम्मीदवार की जनस्वीकार्यता और क्षेत्र में प्रभाव का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद ही किसी सीट पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जातीय, सामाजिक समीकरणों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय और सामाजिक समीकरण हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से संभावित उम्मीदवारों का मूल्यांकन इन मानकों के आधार पर भी किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार की अपने क्षेत्र पकड़ मजबूत हो। साथ ही भाजपा के मुकाबले उसकी स्वीकार्यता कितनी मजबूत है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: पॉश इलाके में भीषण आग, AC ब्लास्ट के बाद धधका आलीशान बंगला

मजबूत दावेदारों की होगी तुलना

यदि किसी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और सपा दोनों के मजबूत दावेदार मौजूद होंगे तो उनकी तुलना की जाएगी। दोनों उम्मीदवारों की राजनीतिक पकड़, पिछले प्रदर्शन और संगठनात्मक ताकत को परखा जाएगा। इसके बाद यह तय होगा कि किस दल का उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेगा। प्राथमिकता उसी को मिलेगी जो जीत की बेहतर संभावना रखता हो।

जीत की संभावना बनेगी सीट बंटवारे का आधार

दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग का मूल आधार जीत की संभावना होगी। जिस सीट पर जिस दल की स्थिति मजबूत होगी, वह सीट उसी के खाते में जा सकती है। केवल चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की नीति नहीं अपनाई जाएगी। पिछले चुनावों के वोट प्रतिशत और क्षेत्रीय समीकरणों का भी विश्लेषण किया जाएगा।

Breaking News

समय से पहले घोषित होंगे उम्मीदवार

सपा इस बार चुनावी रणनीति में बदलाव करने की तैयारी में है। पार्टी चाहती है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए जाएं। इससे उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। साथ ही टिकट वितरण को लेकर होने वाले असंतोष को भी कम किया जा सकेगा।

भितरघात रोकने पर सपा का विशेष जोर

सपा नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी तरह का अंतर्कलह सामने ना आए। इसी उद्देश्य से संगठन स्तर पर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद जिलाध्यक्षों और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। पार्टी का मानना है कि समय रहते रणनीति तय होने से चुनावी परिणाम बेहतर हो सकते हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts