‘पहले हीरोइन थीं, अब...’रवीना टंडन को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन को लेकर मजेदार टिप्पणी की। एक्टर ने उनकी प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए कहा कि पहले वह हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं। अक्षय और रवीना की यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।
रवीना टंडन को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
Akshay Kumar, Raveena Tandon

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान अक्षय कुमार से रवीना टंडन को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

रवीना के बारे में क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्होंने रवीना टंडन के साथ पहले भी काम किया है और अब कई साल बाद फिर साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें पहले और आज की रवीना में क्या फर्क दिखाई देता है?

इस पर अक्षय ने सबसे पहले रवीना की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से मेहनती और बेहद प्रोफेशनल रही हैं। उन्होंने कहा कि इतने सालों में उनकी यह खूबी बिल्कुल नहीं बदली है।

शेयर किया पुराना शूटिंग का किस्सा

अक्षय ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि एक बार दोनों किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस समय सूर्यास्त होने में केवल 20-25 मिनट बचे थे और एक जरूरी सीन शूट करना था।

ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Trailer : अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी ने मचाया धमाल, कॉमेडी पंच से भरपूर है ट्रेलर

उन्होंने बताया कि रवीना को सीन के लिए ड्रेस बदलनी थी, लेकिन ग्रीन रूम काफी दूर था। ऐसे में रवीना ने पास के जनरेटर रूम में जाकर जल्दी से कपड़े बदले और वापस आकर सीन पूरा किया। अक्षय ने कहा कि उनकी प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति समर्पण आज भी वैसा ही है।

मजाक में कही ऐसी बात, हंस पड़े लोग

रवीना की तारीफ करने के बाद अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक चीज जरूर बदली है, पहले वो हीरोइन थीं और अब हीरोइन की मां हैं। अक्षय की यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक और स्टारकास्ट हंस पड़े।

कभी रिलेशनशिप में थे अक्षय और रवीना

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का नाम 90 के दशक में बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में लिया जाता था। दोनों के रिश्ते को काफी गंभीर माना जाता था और उस समय उनकी शादी की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और लंबे समय तक उन्होंने साथ काम नहीं किया।

'वेलकम टू द जंगल' में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

निर्देशक अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी समेत कई सितारे शामिल हैं।

26 जून को रिलीज होगी फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' रिलीज हो चुकी हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts