Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में सूने घर पर चोरों का धावा:15 लाख के गहने चोरी, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
15 लाख के गहने चोरी, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

सतना। चोरों ने घर में रखे करीब 15 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

सूने घर का उठाया फायदा 

जानकारी के अनुसार आशीष मिश्रा इंदौर में एक ऑटोमोबाइल्स कंपनी में मैनेजर हैं और उनका परिवार अमौधा स्थित एफसीआई गोदाम के पास किराए के मकान में रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी और बेटी अपने मायके कोरीगवां गई हुई थीं। इसी दौरान सूने घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 1:30 बजे घर की लाइट जलती देख पड़ोसियों को शक हुआ।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: गाय के साथ गलत हरकत का मामला, CCTV सामने आने के बाद आरोपी फरार; गौसेवकों की शिकायत पर केस दर्ज

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना 

सामने रहने वाले पड़ोसी ने तुरंत आशीष मिश्रा को फोन कर घटना की जानकारी दी। उस समय आशीष इंदौर से सतना के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद डायल 112 को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: सीट शेयरिंग पर सस्पेंस बरकरार, सपा-कांग्रेस का क्या होगा फॉर्मूला ?

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी 

आरोप है कि पुलिस ने घर के अंदर से एक बदमाश को पकड़ लिया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अन्य बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकला। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेटी, अलमारी, सूटकेस और दीवान की इत्मीनान से तलाशी ली थी और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी चोरी कर ली।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts