दिल्ली मर्डर केस:IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला, जानें आरोपी ने कोर्ट में क्या कहा ?

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी को पड़ताल और आगे की जांच के लिए साथ ले जाएगी।
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला, जानें आरोपी ने कोर्ट में क्या कहा ?

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी थी ताकि घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें। आरोपी ने लूट के इरादे से घर में घुसने की बात कबूली है। घटना साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके की है, जहां सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी और UPSC की तैयारी कर रही थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कीं और आखिर में उसे द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया था। 

कोर्ट ने दी 4 दिन की पुलिस रिमांड

साकेत कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने दलील दी कि आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम को समझना जरूरी है। साथ ही उसे राजस्थान के अलवर ले जाने की भी योजना है, जहां से जुड़ी कुछ जानकारियां मिल सकती हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए, जिनका उसने जिक्र किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। 

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड मतदान के बाद बोलीं ममता बनर्जी... मुझे किसी पद की इच्छा नहीं, केंद्र में भाजपा का अंत चाहती हूं

अब पूरा मामला समझिए 

यह घटना साउथ दिल्ली के अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल्स अपार्टमेंट की है। आरोपी बुधवार सुबह बिल्डिंग में दाखिल हुआ और घर में घुस गया। उस समय पीड़िता घर में अकेली थी और पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने घुसते ही युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद घर में रखे लॉकर को तोड़कर नकदी और गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब 40 मिनट तक घर के अंदर रहा। घटना का पता तब चला जब माता-पिता जिम से घर लौटे। 

Breaking News

आरोपी को नौकरी से निकाला गया था 

राहुल मीणा पहले उसी घर में काम करता था, जिससे उसे परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि सुबह के समय घर में कौन मौजूद रहता है। करीब एक महीने पहले उसे नौकरी से निकाला गया था। पुलिस के अनुसार हिसाब में हेरफेर की वजह से उसे हटाया गया था। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 21 साल की थी और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर चुकी थी। वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 

ये भी पढ़ें: Hormuz Strait: ईरान की धमकी से हड़कंप, क्या भारत समेत दुनिया में ठप पड़ जाएगा इंटरनेट?

लूट की बात कबूली 

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जांच में अहम साबित हुए हैं। फुटेज के मुताबिक आरोपी सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुआ और कुछ ही मिनटों बाद घर में घुस गया। लगभग 7:20 बजे वह बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसके पास से नकदी और गहने भी बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में लूट के इरादे से वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसने पहले से योजना बनाई थी। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts