Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अलीगढ़ में समधन से अफेयर के चलते पत्नी को जिंदा जलाया, पिता को लेकर बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Follow on Google News
अलीगढ़ में समधन से अफेयर के चलते पत्नी को जिंदा जलाया, पिता को लेकर बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी समधन से अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया और समधन के साथ फरार हो गया।

जलते हुए आवाजे लगाती रही पीड़िता

पीड़िता ने जलते हुए आवाजे लगाई, तो आस-पास के लोग पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घटना गांधी पार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां पीड़िता की बेटी ने पूरी घटना का खुलासा किया।

क्या है पूरा मामला

धनीपुर की रहने वाली महिला यशोदा ने एक साल पहले अपनी बेटी भावना (23) की शादी नागला मानसिंह में की थी। शादी के बाद से उसके पति राकेश का बेटी के घर आना जाना शुरू हो गया था। बेटी की सास से उसकी बात होने लगी, जिसके बाद वह फोन पर भी बात करने लगे थे। यहां तक राकेश घर में कई बार बहाना बनाकर समधन के साथ घूमने जाया करता था।

बेटी ने किया खुलासा

यशोदा की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का उसकी सास के साथ अफेयर था। बेटी ने उसकी मां को दोनों के रिश्ते की जानकारी दी थी। मां अक्सर इसका विरोध करती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़े और मार पीट होने लगी। मां ने कई बार इसके खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन पिता ने उसकी एक नहीं सुनी। उल्टा उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ये भी पढ़ें- भोपाल : अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, बैरसिया से बिना लाइसेंस बेची जा रही 1 लाख की दवाएं जब्त
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts