IMO 2026 Result: ब्रिटेन के 17 साल के एलेक्स चुई ने किया कमाल, परफेक्ट 42/42 स्कोर के साथ जीता 5वां गोल्ड मेडल

शांघाई। इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (IMO) में परफेक्ट स्कोर हासिल करना लगभग नामुमकिन माना जाता है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छात्रों को दो दिन में साढ़े चार-चार घंटे के दो पेपर में कुल 6 बेहद कठिन सवाल हल करने होते हैं।IMO 2026 का आयोजन इस बार शंघाई में हुआ था, जहां 666 प्रतियोगियों में से सिर्फ 7 छात्र ही पूरे 42 अंक हासिल कर पाए। इन 7 टॉपर्स में एक नाम ब्रिटेन के 17 वर्षीय एलेक्स चुई का भी शामिल है, जो टोनब्रिज स्कूल के छात्र हैं। हर सवाल पर पूरे 7 नंबर, बना परफेक्ट पेपरएलेक्स चुई ने सभी 6 सवालों पर पूरे 7/7 अंक हासिल किए। उनके फाइनल पेपर में एक भी नंबर नहीं कटा, जिसके दम पर वे व्यक्तिगत रैंकिंग में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।
117 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया
इस साल की प्रतियोगिता में 117 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें ब्रिटेन की टीम 9वें स्थान पर रही। ब्रिटेन के सभी 6 प्रतियोगियों ने मेडल जीते।7 बार हिस्सा लिया, 7 बार मेडल जीता - 5 गोल्ड के साथ रचा इतिहासशंघाई का यह परफेक्ट स्कोर एलेक्स चुई के लिए सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा है।एलेक्स इससे पहले 2021, 2023, 2024 और 2025 में IMO में गोल्ड मेडल जीत चुके थे। 2026 में शंघाई में मिला गोल्ड उनका 5वां IMO गोल्ड मेडल है।इस तरह उन्होंने IMO में 7 बार हिस्सा लेकर 7 मेडल जीते हैं, जिनमें 5 गोल्ड शामिल हैं। यह उन्हें IMO के इतिहास के सबसे सफल प्रतियोगियों में से एक बनाता है।
शांघाई में जुटे थे मैथ्स जीनियस
शंघाई में हुई इस प्रतियोगिता में ब्रिटेन ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। मैगडालेन कॉलेज स्कूल के केविन वाई ने 29 अंकों के साथ एलेक्स चुई के साथ गोल्ड मेडल लिस्ट में जगह बनाई।वहीं, RGS गिल्डफोर्ड के युवान राजा ने 26 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। सेंट पॉल स्कूल के अद्वय गोयल और किंग्स मैथ्स स्कूल के अनांगो प्रभात और माइकल सिडोरेन्को ने 22-22 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
कुल 163 पॉइंट के साथ 9वें स्थान पर रहा ब्रिटेन
सभी 6 छात्रों के मेडल जीतने के साथ ब्रिटेन का कुल स्कोर 163 पॉइंट रहा और टीम ओवरऑल स्टैंडिंग में 9वें स्थान पर रही।दिलचस्प बात यह है कि नॉर्थ कोरिया ने भी 163 पॉइंट ही हासिल किए थे, लेकिन मेडल वितरण के आधार पर रैंकिंग तय की गई। नॉर्थ कोरिया के पास 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज थे, जबकि ब्रिटेन के पास 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल थे।
6 सवाल, 42 पॉइंट और 29 पॉइंट का गोल्ड कट-ऑफ
IMO में दो दिनों में कुल 6 सवाल पूछे जाते हैं। हर दिन 3 सवाल हल करने के लिए 4.5 घंटे का समय दिया जाता है। हर सवाल 7 अंकों का होता है, यानी कुल स्कोर 42 होता है। ये सवाल सामान्य स्कूली गणित नहीं, बल्कि ज्योमेट्री, नंबर थ्योरी, अलजेब्रा और कॉम्बिनेटरिक्स जैसे एडवांस टॉपिक्स पर आधारित होते हैं। IMO 2026 और UK Olympiads की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कुल 55 गोल्ड, 105 सिल्वर और 189 ब्रॉन्ज मेडल दिए गए, जबकि 141 प्रतियोगियों को ऑनरेबल मेंशन मिला।इस साल गोल्ड मेडल के लिए कट-ऑफ 29 पॉइंट रहा, और केविन वाई का स्कोर ठीक इसी कट-ऑफ पर था।




















