Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Women's T20 World Cup 2024 : विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को मिली कमान

Follow on Google News
Women's T20 World Cup 2024 : विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को मिली कमान
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं स्मृति मंधाना को उप कप्तान बनाया गया है। ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रही है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहले बांग्लादेश को करनी थी, लेकिन वहां राजनीतिक अशांति के कारण इसे UAE में शिफ्ट कर दिया गया था। अब शारजाह और दुबई में टूर्नामेंट के सभी मैच होंगे।

यास्तिका और श्रेयांका का चयन फिटनेस पर निर्भर

टीम में यास्तिका भाटिया और श्रेयांका पाटिल को चुना गया है, लेकिन इन दोनों के बारे में बीसीसीआई ने कहा है कि इनका चयन फिटनेस पर निर्भर है। तीन खिलाड़ियों को ट्रेविलंग रिजर्व में चुना गया है। जबकि दो खिलाड़ियों को नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व में चुना गया है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत को ग्रुप A में रखा

भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर टूर्नामेंट में उतरेगी।

विमेंस टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन। ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल

4 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 7:30 बजे से 6 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 3:30 बजे से 9 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 7:30 बजे से 13 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाहजाह, शाम 7:30 बजे से

4 दिनों में होंगे 10 अभ्यास मैच

भारत का पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (29 सितंबर) को दुबई में होगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली महिला टीम मंगलवार (1 अक्टूबर) को दुबई में अपने दूसरे अभ्यास मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। कुल मिलाकर 3 अक्टूबर को मुख्य टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चार दिनों में 10 अभ्यास मैच होंगे। वर्ल्ड के पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शारजाह में आमने-सामने होंगे, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भी इसी मैदान पर मुकाबला होगा। ICC ने पुष्टि की कि दुबई और शारजाह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 2024 में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 23 मैचों की मेजबानी करेंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts