Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Team India New Jersey : भारतीय टीम की जर्सी पर लिखा पाकिस्तान का नाम, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शेयर किए फोटोज; जानिए ऐसा क्यों?

Follow on Google News
Team India New Jersey : भारतीय टीम की जर्सी पर लिखा पाकिस्तान का नाम, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शेयर किए फोटोज; जानिए ऐसा क्यों?
स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। नई जर्सी के साथ खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। टीम की इस जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम भी प्रिंट है।

भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को अपनी नई जर्सी का अनावरण किया, जिसे टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहनकर खेलेगी। भारतीय टीम की नई जर्सी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आसमानी नीले रंग की इस जर्सी पर सामने की ओर नारंगी रंग में "INDIA" लिखा गया है। साथ ही, दाएं सीने पर BCCI का लोगो है, जिसके ऊपर भारत के दो वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने के प्रतीक के रूप में दो सितारे बने हुए हैं।

पाकिस्तान का नाम भी प्रिंट

इस जर्सी पर दाएं सीने की ओर बड़े अक्षरों में "Champions" लिखा गया है, जिसके नीचे "Trophy 2025" और "Pakistan" प्रिंट किया गया है। "Champions" शब्द के बीच "M" और "P" के बीच गेंद के डिजाइन के साथ ICC लिखा गया है, जो इस टूर्नामेंट की आधिकारिक पहचान को दर्शाता है।

क्या कहता है आईसीसी का नियम?

दरअसल, आईसीसी के इवेंट का ये नियम है कि जो देश उस आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा, भाग लेने वाली सभी टीमों की जर्सी पर मेजबान कंट्री का नाम छपेगा। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इसलिए चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए जारी भारतीय टीम की नई जर्सी पर INDIA के साथ पाकिस्तान का नाम भी छपा है।

भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को

चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

  1. ग्रुप A - भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  2. ग्रुप B - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल

  • 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
  • 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
  • 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
  • 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
  • 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
  • 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
  • 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
  • 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
  • 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
  • 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
  • 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
  • 10 मार्च- रिजर्व डे
ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 Prize Money : चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, प्राइज मनी में भारी इजाफे का ऐलान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts