भोपाल में IATO का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के 1200 टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स भी होंगे शामिल

भोपाल। राजधानी में 30 सितंबर से इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) का 39वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। ‘Resurgent India Inbound’ थीम पर हो रहे सम्मेलन में देश भर के 1200 से ज्यादा टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट्स, होटेलियर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
मध्यप्रदेश को क्लीन, ग्रीन और सेफ डेस्टिनेशन के रूप में प्रचारित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा और इसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, भारत सरकार गजेंद्र सिंह शेखावत एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी की गरिमामय उपस्थिति में किया जाएगा। 30 अगस्त से 2 सितंबर तक होटल ताज लेक फ्रंट में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा।
विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर होगा विचार
सम्मेलन का शुभारंभ 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा, इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पहले दिन का समापन होगा। दूसरे दिन 31 अगस्त को बिजनेस सेशन होंगे, जिसमें विषय-विशेषज्ञों द्वारा देशभर में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण सहित अन्य राज्यों के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव और महानिदेशक भी शामिल होंगे। यह जानकारी मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी, टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक विदिशा मुखर्जी, IATO के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मेहरा, उपाध्यक्ष रवि गोसाईं, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ चैप्टर चैयरमेन महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई। देखें वीडियो...





















