Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आईएएस राघवेंद्र सिंह होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

Follow on Google News
आईएएस राघवेंद्र सिंह होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

भोपाल। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रमुख सचिव पीएस खनिज राघवेंद्र कुमार सिंह होंगे। उनके पास लोकसेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सिंह आईएएस मनीष रस्तोगी का स्थान लेंगे। डॉ. यादव के सीएम बनने के बाद किसी आईएएस की पदस्थापना का यह पहला आदेश है। 1997 बैच के आईएएस राघवेंद्र सिंह वर्तमान में प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग थे। उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार था।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की नई पदस्थापना को लेकर दो दिन से अटकलें चल रहीं थीं। शुक्रवार के अंक में पीपुल्स समाचार ने प्रकाशित समाचार में राघवेंद्र सिंह के नाम की संभावना जताई थी।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts