Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Honda CB300F Flex Fuel : होंडा ने भारत में लॉन्च की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल बाइक CB300F, जानें क्या है खास फीचर्स और कीमत

Honda CB300F Flex Fuel : होंडा ने भारत में लॉन्च की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल बाइक CB300F, जानें क्या है खास फीचर्स और कीमत
Honda CB300F Flex Fuel : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक CB300F लॉन्च कर दी है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपए रखी गई है। यह भारत की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल बाइक है। हालांकि होंडा ने डिलीवरी की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस बाइक का लॉन्च भारत के टू व्हीलर इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो वैकल्पिक ईंधन विकल्पों की दिशा में नए अवसर खोल सकता है।

CB300F फ्लेक्स-फ्यूल की विशेषताएं...

  1. यह बाइक E85 फ्यूल (85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल) सपोर्ट सिस्टम के साथ आती है, जिससे यह पर्यावरण के लिहाज से भी अनुकूल है।
  2. इसमें 293.52cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर PGM-FI इंजन है, जो 24.5 bhp की पावर और 25.9 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है।
  3. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच की सुविधा दी गई है, जिससे राइडिंग अनुभव बेहतर होता है।
  4. दोनों पहियों में 276mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क के साथ डिस्क ब्रेक लगे हैं और इसमें डुअल-चैनल ABS भी शामिल है।
  5. बाइक में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिया गया है, जो बेहतर ग्रिप और नियंत्रण सुनिश्चित करता है।
  6. बेहतर विजिबिलिटी के लिए ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और एडजस्टेबल ब्राइटनेस के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
  7. यह एक इंटेलिजेंट इथेनॉल इंडिकेटर से लैस है, जो फ्यूल में 85% से अधिक इथेनॉल होने पर राइडर्स को संकेत देता है।
  8. बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स और पांच-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  9. हालांकि TVS Apache RTR 200 Fi E100 भारतीय बाजार में पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक के रूप में पेश की गई थी, लेकिन इथेनॉल की सीमित उपलब्धता के कारण यह बाइक सफल नहीं हो सकी।
  10. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि कंपनी 2050 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य रखती है।
https://www.youtube.com/watch?v=SQAW-Rmza2k ये भी पढ़ें- एक्सपर्ट से 10 पॉइंट्स में जानिए WhatsApp वीडियो कॉलिंग के नए फीचर्स
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts