राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू, सुविधा से लगाते हैं टोपी और टीका: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
राहुल गांधी ने कहा था- भाजपा-संघ वाले हिंदू नहीं, करते हैं धर्म की दलाली
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू विरोधी वाले बयान पर सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने उन्हें इच्छाधारी हिंदू बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सुविधा से टोपी और टीका लगाते हैं। धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और उसके बाद वे इस तरह की बात करते हैं।
मंत्री मिश्रा का कहना था कि अभी तक मैं यह मानता था कि उनमें (राहुल) बालपन है। संघ के बारे में उनकी मुंह से ऐसी बातें सुनकर मन को पीड़ा हुई है। वे (राहुल) संघ को क्या समझ पाएंगे। मूल पिंड जब किसी व्यक्ति का विदेशी हो तो यह विसंगति रहती है। दरअसल, राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बुधवार को भाजपा और आरएसएस पर जमकर पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये लोग धर्म की दलाली करते हैं। भाजपा को हिंदू विरोधी पार्टी बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा-आरएसएस की विचारधारा अलग-अलग है। वह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकते हैं।
राहुल गांधी बोले दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की शक्ति घटी, RSS-BJP पर साधा निशाना












