Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की कमलनाथ और दिग्विजय से अपील, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की कमलनाथ और दिग्विजय से अपील, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें
भोपाल। देशभर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट देने की अपील की। बता दें राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भोपाल में हैं। वहीं द्रौपदी मुर्मू भी भोपाल आ रही है।

देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है : गृह मंत्री

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम ने गुरुवार को मीडियो से चर्चा में कहा कि मैं दिग्विजय सिंह से अपील करता हूं कि आदिवासियों ने 9 बार सांसद बनाया है। कमलनाथ जी जनजाति वर्ग के सहयोग से अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 70 साल में पहली बार जनजातीय वर्ग से सर्वोच्च पद की उम्मीदवार बनाई गई बहन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है। अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए। देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि मेरा कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायकों से विनम्र अपील है कि राष्ट्र निर्माण के इस नवीन अध्याय के महायज्ञ में अपनी आहुति दे और द्रौपदी मुर्मू को अमूल्य मत दे।

यशवंत सिन्हा भोपाल में हैं

बता दें विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा बुधवार को भोपाल पहुंचे। वह गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। वहीं, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपर्दी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल आएंगी। उनके स्वागत के लिए भाजपा आदिवासी थीम पर तैयारी कर रही है। ये भी पढ़ें: President Election : राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन भरा, PM मोदी बने प्रस्तावक ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, बोले- उम्र रेस की नहीं रेस्ट की है; वोट नहीं करने पर कही ये बात मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts