Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

President Election : राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन भरा, PM मोदी बने प्रस्तावक

President Election : राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन भरा, PM मोदी बने प्रस्तावक
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने हैं।

दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक

दूसरे सेट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं। इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम हैं और 60 अनुमोदक हैं। इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी एनडीए के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं। तीसरा सेट हिमाचल और हरियाणा के विधायकों का है। वे ही प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। चौथा सेट गुजरात के विधायकों का है। वे ही प्रस्तावक है और अनुमोदक हैं। बीजू जनता दल और वाईएसआर ने भी सेटों पर हस्ताक्षर किए हैं।

YSRCP ने किया समर्थन का ऐलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि, नामांकन के समय वे खुद मौजूद नहीं होंगे। उनकी तरफ से पार्टी के सांसद विजय साई रेड्डी और मिधुन रेड्डी मौजूद रहेंगे।

24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है कार्यकाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। पिछली बार 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। राष्ट्रपति को चुनने के लिए आम लोग वोटिंग नहीं करते। इसके लिए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि और उच्च सदन के प्रतिनिधि वोट डालते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य वोट डालेंगे। इसके अलावा सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग करते हैं।

कब है राष्ट्रपति चुनाव ?

चुनाव आयोग पहले ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान होगा। वहीं, इसके नतीजे 21 जुलाई को सामने आएंगे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis Update : एकनाथ शिंदे का पलड़ा भारी! 50 के पार जा सकती है शिवसेना विधायकों की संख्या
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts