Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

22 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, SPG ने संभाली सुरक्षा कमान

22 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, SPG ने संभाली सुरक्षा कमान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान SPG ने संभाल ली है।

थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी

अमित शाह के भोपाल में होने वाले सभी कार्यक्रमों के दौरान थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बता दें कि एयरपोर्ट से लेकर CAPT, लाल परेड ग्राउंड, जंबूरी मैदान, सीएम हाउस और बीजेपी मुख्यालय पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी सर्विलेंस से भी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही जिला पुलिस, एसएएफ, एसटीएफ समेत पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात किया गया है।

भोपाल कमिश्नर ने बुलाई बैठक

शाह के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। इस संबंध में राजधानी भोपाल के सभी थाना प्रभारियों की भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बैठक भी बुलाई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई है।

हेलीपैड पर सुरक्षा घेरा बनाया

शहर में अमित शाह का काफिला जहां-जहां से गुजरेगा, ट्रैफिक पुलिस बैरिकेड लगाकर उन रास्तों को बंद रखेगी। इसके लिए पुलिस आम जनता को वैकल्पिक रास्तों की सुविधा भी देगी। वहीं हेलीपैड पर भी सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

आदिवासियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

एमपी में 20 फीसदी से ज्यादा आदिवासी वर्ग की आबादी है और यही आबादी राज्य के चुनाव पर बड़ा असर डालती है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। बीजेपी की कोशिश इस वर्ग का दिल जीतने की है। अमित शाह भोपाल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण करेंगे और वन समितियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सीएम शिवराज के साथ करेंगे लंच

दौरे के दौरान अमित शाह भोपाल को एक बड़ी सौगात भी देंगे। बता दें कि, जंबूरी मैदान से ही अमित शाह भोपाल में बनने वाली नेशनल फॉरेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी का ई भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लंच करेंगे। शाम को शाह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बीजेपी का मिशन 2023

गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को बीजेपी के मिशन 2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि, आगामी समय में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उसमें गुजरात भी शामिल है। वहीं अगले साल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होंगे। ये ऐसे राज्य हैं जहां आदिवासी वर्ग बड़ी भूमिका निभाते हैं। ये भी पढ़ें- Indore : युवक ने कटर से काट लिया खुद का गला, देखिए दिल दहलाने देने वाला Video
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts