PlayBreaking News

Holi 2024 : भूलकर भी न करें होली पर इन चीजों का दान, घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि

Follow on Google News
Holi 2024 : भूलकर भी न करें होली पर इन चीजों का दान, घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि
Holi 2024। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन होली खेली जाती है। होलिका दहन पर सभी नकारात्मक शक्तियों को आग में जलाने की परंपरा है। इस साल रंगों की होली 25 मार्च को खेली जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लेकिन, इस बार की होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होने वाला है। होली के दिन होने वाले इस चंद्र ग्रहण में दान को लेकर कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि होली के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

सोने के आभूषण और पैसों का दान न करें

ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन और होली के दिन पैसों का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन पैसों का दान करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही होली पर पैसों का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा, होली पर सोने के आभूषण का भी दान नहीं करना चाहिए।

सरसों के तेल दान न करें

होलिका दहन के दिन सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। जिससे व्यक्ति को शनिदेव के कोप का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दिन सरसों के तेल का दान भूलकर भी न करें।

होली पर कपड़ों का दान न करें

वैसे तो कपड़ों का दान करने के लिए कहा जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन और होली के दिन कपड़ों का दान करने की मनाही होती है। ऐसा करने से घर से सुख-समृद्धि चली जाती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

सफेद चीजों का न करें दान

होली के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही और चीनी जैसी चीजों का दान करने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है। जिससे व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

श्रृंगार का सामान न करें दान

होली के दिन सुहागिन महिलाओं को अपने 16 श्रृंगार की चीजों का दान करने से चाहिए। होली के दिन कुमकुम, चूड़ी, बिछुड़ी, बिंदिया सहित अन्य सामग्रियों का दान करने से बचें। ऐसा करने से सुहाग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इन चीजों का करें दान

• होली रंगों का त्योहार है। इसलिए इस दिन रंगों का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। • होली के दिन विशेष रूप से दही के पकवान बनाए जाते हैं। यह शांति और एकाग्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही दही मानसिक शांति को दर्शाता है। इसलिए होली के दिन दही का दान विशेष रूप से करें। इसे शुभ फलदायी माना जाता है। • होली के दिन नारियल का दान विशेष रूप से करें। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) प्रसन्न हो सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ये भी पढ़ें-टीवी सेलिब्रिटीज की होली : ‘सुहागन के संग, जश्न के रंग’, बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी की एंकरिंग और कलर्स टीवी के सितारों की मस्ती से सजेगी शाम
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts