टीवी सेलिब्रिटीज की होली : ‘सुहागन के संग, जश्न के रंग', बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी की एंकरिंग और कलर्स टीवी के सितारों की मस्ती से सजेगी शाम

भोपाल। कलर्स के सितारों से सजी पार्टी में होली का जश्न दर्शकों को शनिवार को देखने मिलेगा। ‘सुहागन के संग, जश्न के रंग' के नाम से मशहूर इस होली उत्सव की मेजबानी शायर, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और ‘बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारुकी करने वाले हैं। जश्न के यह रंग 23 मार्च को शाम 6:30 बजे कलर्स चैनल पर बिखरने वाले हैं।
ये अदाकराएं आएंगी नजर
इस जश्न में दर्शक अपने पसंदीदा अभिनेताओं को एक-दूसरे से टक्कर लेते देखेंगे। कलर्स के विभिन्न शोज में खलनायिका का किरदार निभा रहीं अदाकाराएं जैसे सुधा चंद्रन, तन्वी डोगरा, सोनी सिंह, साक्षी शर्मा, अलीशा परवीन साजिशें रचती नजर आएंगी। वहीं मुख्य किरदार निभा रहे कपल शो में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे।












