Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव से पहले हरियाणा में BJP को झटका : हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, पिता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ जॉइन कर सकते हैं कांग्रेस

Follow on Google News
चुनाव से पहले हरियाणा में BJP को झटका : हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, पिता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ जॉइन कर सकते हैं कांग्रेस
हिसार। हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र चौधरी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। वहीं अब उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। इस्तीफे के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। पिता-पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। [embed]https://twitter.com/BrijendraSpeaks/status/1766706322727117222[/embed]
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts