PlayBreaking News

अमेरिका में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जश्न, सड़कों पर लहराए भगवा ध्वज, हिंदू रहवासियों ने निकाली कार-बाइक रैली

Follow on Google News
अमेरिका में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जश्न, सड़कों पर लहराए भगवा ध्वज, हिंदू रहवासियों ने निकाली कार-बाइक रैली
वॉशिंगटन। यूपी के अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को लेकर देश ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह है। राम मंदिर में अगले साल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अमेरिका के वॉशिंगटन में जश्न मनाया गया। वॉशिंगटन डीसी में हिंदू रहवासियों ने अयोध्या-वे स्ट्रीट में स्थित श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एक कार और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कारों और बाइकों से भगवा ध्वज फहराए गए। इस रैली में युवाओं से लेकर बच्चों ने भाग लिया।

अमेरिकी हिंदू परिवार मनाएंगे ऐतिहासिक उत्सव

आयोजकों ने बताया कि शनिवार दोपहर समुदाय के लोग ‘फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड' के पास ‘अयोध्या वे' में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एकत्र हुए और इस रैली के साथ ही भारत में राम मंदिर के निर्माण की खुशी में महीने भर के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। ‘विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी' इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन (मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) किया जा रहा है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/ANI/status/1736166834070864203[/embed]

राम लीला का होगा आयोजन

उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान श्री राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे। इस उत्सव में अलग-अलग आयुवर्ग के लोग भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित लगभग 45 मिनट की ऐसी प्रस्तुति देंगे जो अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को समझ आ सके। सह-आयोजक और एक स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेमकुमार स्वामीनाथन ने तमिल भाषा में भगवान श्री राम की स्तुति की और अमेरिका में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्सव में सभी परिवारों को आमंत्रित किया। ये भी पढ़ें- लखनऊ : BJP विधायक और लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक; लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts