मुंबई में महंगाई का झटका! 17 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, ₹86 किलो हुई कीमत, ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी

मुंबई में CNG उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। महानगर गैस लिमिटेड ने CNG के दाम में 2 रूपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप गैस भी महंगी हुई है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर वाहन चालकों, परिवहन क्षेत्र और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने की आशंका है।
Follow on Google News
17 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, ₹86 किलो हुई कीमत, ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी
फाइल फोटो

मुंबई। महंगाई के दौर में मुंबईवासियों को एक और झटका लगा है। शहर में CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। महानगर गैस लिमिटेड (LPG) ने CNG के दाम में 2रूपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है, जबकि घरेलू पाइप गैस यानी PNG की कीमत भी बढ़ाई गई है। नई दरें आधी रात से लागू हो चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इस फैसले का सीधा असर लाखों वाहन मालिकों, ऑटो-रिक्शा चालकों, टैक्सी ड्राइवरों और उन परिवारों पर पड़ेगा जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए गैस पर निर्भर हैं।

86 रुपये प्रति किलो पहुंची CNG की कीमत

नई दरें लागू होने के बाद मुंबई में CNG की कीमत 84 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले मई महीने के मध्य में भी कंपनी ने दामों में बढ़ोतरी की थी। लगातार दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। CNG को अब तक पेट्रोल और डीजल के मुकाबले किफायती ईंधन माना जाता रहा है लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें इसके उपयोगकर्ताओं के बजट पर असर डाल रही हैं। खासतौर पर वे लोग जो रोजाना अपने वाहनों से लंबी दूरी तय करते हैं, उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

Twitter Post

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी झटका

CNG के साथ साथ घरेलू पाइप गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। PNG की दर में 50 पैसे प्रति SCM का इजाफा हुआ है। इसका असर उन लाखों परिवारों पर पड़ेगा जो खाना बनाने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पाइप गैस का उपयोग करते हैं। यह बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं लेकिन लगातार बढ़ती लागत के बीच घरेलू बजट पर इसका असर महसूस किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: RBI Annual Report: ग्लोबल संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, 2026-27 में 6.9% GDP ग्रोथ का अनुमान

ऑटो और टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी

CNG महंगी होने का सबसे ज्यादा असर ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ने की संभावना है। इन चालकों की रोजाना की आय सीधे ईंधन खर्च पर निर्भर करती है। ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों के कारण उनकी कमाई प्रभावित हो सकती है। मुंबई के कई ऑटो और टैक्सी संगठनों ने किराये में संशोधन की मांग उठानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि ईंधन की लागत लगातार बढ़ रही है जबकि किराये की दरों में उसी अनुपात में बदलाव नहीं हुआ है। अगर कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो परिवहन सेवाओं की लागत भी बढ़ सकती है।

कुछ ही दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम

मुंबई में मई महीने के दौरान CNG की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 14 मई को भी दाम 2 रूपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे। उस समय कीमत 82 रूपए से बढ़कर 84 रूपए प्रति किलो हो गई थी। अब फिर 2 रूपए की बढ़ोतरी के बाद यह 86 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। लगातार कम अंतराल में कीमतों में हो रही वृद्धि से वाहन मालिकों के बीच चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बार बार बढ़ते दाम उनके मासिक खर्च को प्रभावित कर रहे हैं।

दिल्ली और एनसीआर से कैसे अलग हैं दाम?

अगर अन्य शहरों की बात करें तो दिल्ली में CNG की कीमत हाल ही में बढ़कर 83.09 रूपए प्रति किलो हुई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में इसकी कीमत 91 रूपए प्रति किलो से अधिक पहुंच चुकी है। इस तुलना में मुंबई की CNG अभी भी कुछ इलाकों से सस्ती है लेकिन बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के मुकाबले यहां कीमत अधिक हो गई है। अलग अलग शहरों में गैस की कीमतें परिस्थितियों और आपूर्ति लागत के आधार पर तय हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: Indigo Q4 Results: ₹2,536 करोड़ के घाटे में पहुंची देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, रुपए की कमजोरी और महंगे फ्यूल का असर

आम लोगों पर क्या होगा असर?

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। जब परिवहन खर्च बढ़ता है तो सामान ढुलाई की लागत भी बढ़ जाती है। इसका असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts