Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल का जाना था पब्लिसिटी स्टंट? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

क्या ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल का जाना था पब्लिसिटी स्टंट? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 Controversy ‘हेरा फेरी 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब खबर आई कि फिल्म से परेश रावल बाहर हो गए हैं, तो फैंस को बड़ा झटका लगा। हालांकि कुछ समय बाद उनकी वापसी की पुष्टि हुई, लेकिन कई लोगों ने इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बताया।

अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

अब अक्षय कुमार ने इन सभी अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि परेश रावल का फिल्म से बाहर जाना कोई प्रचार का हिस्सा नहीं था।

अक्षय बोले – ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था

अक्षय कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि नहीं, ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। मामला कानूनी हो गया था, और जब किसी चीज में लीगल पहलू जुड़ जाते हैं, तो उसे मजाक या प्रचार नहीं कहा जा सकता। अब सबकुछ ठीक हो गया है और हम फिर से साथ हैं।

क्यों हुआ था विवाद?

खबरों के मुताबिक, परेश रावल ने कुछ समय पहले खुद ‘हेरा फेरी 3’ से हटने की पुष्टि की थी। फिल्म अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही है और इसी को लेकर अक्षय ने परेश रावल पर ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध उल्लंघन) का आरोप लगाकर केस कर दिया था।

परेश रावल की वापसी की पुष्टि

बाद में परेश रावल ने हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में बताया कि वे अब ‘हेरा फेरी 3’ में वापस आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा तो होना ही था, लेकिन हमें कुछ चीजों को ठीक करना था। प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील ये सभी पुराने दोस्त हैं और इनसे मिलकर अच्छा लगता है।

जल्द हो सकती है नई अनाउंसमेंट

अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि फिल्म से जुड़ी नई जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जा सकती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम अब फिर से एकजुट हो चुकी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts