Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मप्र और बिहार चुनावों हमारी जीत में महिलाओं का बड़ा रोल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि मप्र और बिहार के चुनाव में महिलाओं ने भाजपा को बड़ा समर्थन दिया। उन्होंने कहा है कि महिलाएं अच्छी तरह समझती हैं कि लोकतंत्र किस दिशा में जाना चाहिए। किसे वोट देना है वे खुद तय करती हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मप्र और बिहार चुनावों हमारी जीत में महिलाओं का बड़ा रोल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हैं, वह अच्छी तरह से समझती हैं कि लोकतंत्र किस दिशा में जाना चाहिए। महिलाएं अब किसे वोट देना है, यह स्वयं निर्णय करती हैं। वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा और इसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ हाल ही में बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने भाजपा की जीत को आसान बना दिया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर की महिलाएं भाजपा पर विश्वास करती हैं। उन्होंने कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने महिलाओं को संसद में महिलाओं को 33 % आरक्षण देने का निर्णय लेकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का कार्य किया है।

    Uploaded media

    फर्जी मतदाता चुनाव प्रभावित कर सकते हैं

    खंडेलवाल ने कहा कि महिला कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के हर घर तक भाजपा के कार्यों को पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। फर्जी व बाहरी मतदाता चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता SIR  के कार्यों में अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि एसआईआर में जितना अधिक सहयोग करेंगे, आगे की राह उतनी आसान होगी। खंडेलवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे को पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।

    Uploaded media

    SIR का काम भारत माता की पूजा की तरह - अश्विनी

    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि SIR का कार्य भारत माता की पूजा की तरह है। मध्यप्रदेश में इस समय SIR का कार्य चल रहा है। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग करें, ताकि एक भी सही मतदाता वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाना और संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता को मिलकर करना है। कार्यक्रम को पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया ने भी संबोधित किया।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts