नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश :शव लेकर जा रहा था, लैंडिंग के दौरान हादसा; पायलेट सहित सभी सुरक्षित

शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम, तकनीकी खामी या लैंडिंग के दौरान हुई मानवीय गलती को संभावित कारण माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।
शव लेकर जा रहा था, लैंडिंग के दौरान हादसा; पायलेट सहित सभी सुरक्षित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    काठमांडू। नेपाल के खोतांग जिले में एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर आ रहा था और खेत में लैंडिग की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की मौत या गंभीर चोट की खबर नहीं है।

    स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बचाव टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    Twitter Post

    पहाड़ी इलाकों में एयरस्ट्रिप की भारी कमी 

    अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की उड़ानें आम हैं, लेकिन वहां समुचित हवाई पट्टियों की कमी के कारण हेलीकॉप्टरों को अक्सर खेतों या खुले स्थानों पर उतरना पड़ता है। ऐसे इलाकों में मौसम भी तेजी से बदलता है, जिससे लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जिससे कई विमान और हेलिकॉप्ट हादसे का शिकार हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: ईरान का बड़ा फैसला : मासोद के लिए जासूसी करने वाले इजरायली को फांसी की सजा, संवेदनशील तस्वीरें शेयर की थी

    हादसे के कारणों की जांच जारी

    फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर खराब मौसम, तकनीकी खामी या लैंडिंग के दौरान हुई मानवीय गलती को संभावित कारण माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts