Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान का बड़ा फैसला :मासोद के लिए जासूसी करने वाले इजरायली को फांसी की सजा, संवेदनशील तस्वीरें शेयर की थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था। उस समय ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन तक सैन्य संघर्ष चला था।
मासोद के लिए जासूसी करने वाले इजरायली को फांसी की सजा, संवेदनशील तस्वीरें शेयर की थी

तेहरान। मिडिल ईस्ट में छिड़ा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में ईरान ने एक व्यक्ति को इजराइल की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। सरकारी मीडिया के अनुसार, आरोपी ने देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें और अहम जानकारी मौसाद को भेजी थी।

ऑनलाइन भर्ती, युद्ध के दौरान गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था। उस समय ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन तक सैन्य संघर्ष चला था। बताया जा रहा है कि उसे स्वीडन में ऑनलाइन माध्यम से भर्ती किया गया था और एक ट्रैवल लिंक के जरिए संपर्क स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें: भारत के पास सीजफायर की चाबी? फिनलैंड के राष्ट्रपति बोले- PM मोदी ही रोक सकते हैं ईरान-अमेरिका जंग

कई खुफिया जानकारी इजरायल को पहुंचाई

जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी ने ईरान के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और सूचनाएं इजराइल तक पहुंचाईं। इसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना गया, जिसके बाद अदालत ने उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई। इसी बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। ईरान ने अपने वरिष्ठ नेता अली लारिजानी की मौत के बाद इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल हमला किया है।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट पर भारत की नजर : PM मोदी ने ईरान और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई बातचीत

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (IRGC) के अनुसार, हमले में ‘खोर्रमशहर-4’ जैसी उन्नत मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यह मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम मानी जाती है।

तनाव बढ़ने से वैश्विक चिंता

लगातार हो रही इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। एक तरफ जासूसी के आरोप में फांसी और दूसरी तरफ मिसाइल हमलों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है।

कानून और सख्त, सीधे मौत की सजा का प्रावधान

अक्टूबर में ईरान ने जासूसी से जुड़े कानूनों को और कठोर बना दिया। नए प्रावधानों के तहत इजरायल और अमेरिका के लिए जासूसी करने पर सीधे मौत की सजा और संपत्ति जब्त करने का नियम लागू किया गया है। जहां इस कदम को ईरान की सुरक्षा नीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts