Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

National Weather :देशभर में गर्मी का रोद्र रूप, यूपी के बांदा में पारा 48.2 डिग्री, महाराष्ट्र- MP भी गर्मी से बेहाल

जहां उत्तर भारत गर्मी से तप रहा है, वहीं दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखाई देने लगा है। इसके चलते देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है।
देशभर में गर्मी का रोद्र रूप, यूपी के बांदा में पारा 48.2 डिग्री, महाराष्ट्र- MP भी गर्मी से बेहाल

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 22 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48.2°C दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 2022 में 49°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

हीटवेव से दिल्लीवाले परेशान

दिल्ली में भी गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1°C दर्ज हुआ, जबकि रिज क्षेत्र 46.5°C के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग ने इसे इस साल का चौथा हीटवेव डे बताया है।

MP गर्मी से बेहाल, 45°C से ऊपर पहुंचा पारा

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई शहरों में पूरे मई महीने तापमान 45°C से ऊपर बना रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है मध्य भारत के ऊपर बना विशाल चक्रवाती सिस्टम। इसके कारण राजस्थान और उत्तर भारत से आने वाली गर्म और शुष्हवाएं लगातार मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं। दूसरी ओर, इस समय कोई मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय नहीं है, जिससे उत्तर भारत और मध्य भारत को राहत देने वाली हवाएं नहीं आ पा रहीं।

यह भी पढ़ें: बंगाल में OBC आरक्षण में बड़ा बदलाव : 17% से घटाकर 7% किया, जानें नई लिस्ट में किन जातियों को मिली जगह

क्यों तप रहा MP?

इसके अलावा तेजी से बढ़ता शहरीकरण भी गर्मी बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। कंक्रीट के जंगल, कम होते पेड़ और वाहनों से निकलने वाली गर्मी शहरों को ‘हीट आइलैंड’ में बदल रही है। यही वजह है कि लोगों को वास्तविक तापमान से 2 से 4 डिग्री ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है, जिसे ‘फील टेंपरेचर’ कहा जाता है।

अब देखें देशभर में मौसम की तस्वीरें

/img/95/1779254891682

भीषण गर्मी के बीच महिलाएं दुपट्टा ढंककर जाती हुई

/img/95/1779254981749

एक मां हीटवेव से अपने बच्चे को बचाने अपनी साड़ी के जरिए रक्षा करती हुई

/img/95/1779255122194

नई दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है

/img/95/1779255232001

तारों से घिरी यह फोटो ग्वालियर की है पानी के लिए दर्जनों पाइप कुएं में डाले गए हैं

पंजाब-हरियाणा में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.3°C तक पहुंच गया, जबकि हरियाणा के रोहतक में 46.9°C और नारनौल में 45°C तापमान दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में भी पारा 43.2°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: 25 मई से 2 जून तक नौतपा... 9 दिन क्यों पड़ती है साल की सबसे भीषण गर्मी? जानिए इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

दिल्ली से यूपी तक लू का कहर

उत्तर भारत में सूरज की तपिश लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस सप्ताह कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं।

दक्षिण भारत में कैसा है मौसम?

जहां उत्तर भारत गर्मी से तप रहा है, वहीं दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखाई देने लगा है। इसके चलते देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है। आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Featured News

दिल्ली- NCR में बारिश के आसार नहीं

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान साफ रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में हल्की राहत, गर्मी के साथ बारिश भी

पहाड़ों में भी इस बार गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि उत्तरकाशी और चमोली जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस होगा।

बिहार में 25 मई तक बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने 25 मई तक कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी बीच 25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी, जो 2 जून तक चलेगा। माना जाता है कि इस दौरान साल की सबसे तेज गर्मी पड़ती है।

अगले दो दिन और भारी पड़ेंगे

21 और 22 मई को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर रात में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।

मानसून ने बढ़ाई उम्मीद

इस बीच राहत की खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है। अगले 2-3 दिनों में इसके लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप तक पहुंचने की संभावना है। मानसून की प्रगति सामान्य रही तो जून में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts