Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा में चलती बस में लगी आग : 9 श्रद्धालु जिंदा जले, 20 से ज्या दा घायल; मथुरा-वृंदावन से लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Follow on Google News
हरियाणा में चलती बस में लगी आग : 9 श्रद्धालु जिंदा जले, 20 से ज्या दा घायल; मथुरा-वृंदावन से लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
नूंह। हरियाणा के नूंह में कुंडली मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नूंह के तावड़ू में श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबितक, बस में 64 लोग सवार थे। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, इनमें 6 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पीड़ित श्रद्धालु ने बताया घटनाक्रम

बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने बताया कि, बीते शुक्रवार को सभी एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी देर रात करीब डेड बजे बस में आग की लपटें दिखाई दीं। वह आगे की सीट पर बैठी हुई थी, किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया। बस में सवार ज्यादातर लोग सोए हुए थे। अचानक बस में आग लगने का पता चला। जब लोग बस के दरवाजे के पास पहुंचे तो बाहर से बस का दरवाजा लॉक हो गया। जैसे-तैसे लोग खिड़की के शीशे तोड़कर कूदे। काफी लोग अंदर ही फंस गए, जिसकी वजह से कुछ लोगों की जान चली गई और काफी लोग झुलस गए। ये भी पढ़ें- भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर युवक की चाकू मारकर हत्या : एक घायल, पेरोल खत्म होने पर कैदी को छोड़ने आए थे; तभी चार आरोपियों ने कर दिया हमला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts