Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Haryana Municipal Election:हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में भाजपा के मेयर

हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी कई सीटों पर मजबूत स्थिति में दिख रही है। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में मतगणना पूरी हो गई है। इन सभी जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। हालांकि उकलाना के रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया।
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में भाजपा के मेयर

मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में बीजेपी ने परचम लहराया है। कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कड़ी टक्कर दी है। उकलाना में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

प्रमुख नगर निगमों में बीजेपी की जीत 

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के नतीजे आ गए है। अंबाला में बीजेपी की अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को हराया है,  पंचकूला में बीजेपी के शामलाल बंसल जीते है, और सोनीपत से बीजेपी के राजीव जैन ने जीत हासिल की है। तीनों नगर निगमों में पहले से ही भाजपा का कब्जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी ; शेफ बने वैभव, भड़के यूजर्स बोले- थोड़ा प्रैक्टिस पर भी ध्यान दो...

धारूहेड़ा और सांपला में भाजपा का कब्जा 

धारूहेड़ा नगर परिषद में भाजपा के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगरा ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को 6,236 मतों से हराया। वहीं सांपला में भाजपा के प्रवीण ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित को 687 मतों से मात दी। इन नतीजों ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया है। कांग्रेस इन सीटों पर पिछड़ती नजर आई। 

उकलाना में उलटफेर ने चौंकाया

उकलाना नगर समिति में नतीजा पूरी तरह उलट गया। भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल को हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने उन्हें 2,806 मतों से हराया। यह परिणाम सभी के लिए चौंकाने वाला रहा। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ था। 

ये भी पढ़ें: ‘झूठी खबरें ना फैलाएं…’ तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल; क्या सच में खत्म हो रही है शादी?

सोनीपत और पंचकूला में बीजेपी के मेयर

तोहाना, झज्जर, राजौंद, ताराओरी, कनीना और सधौरा में भी उपचुनाव हुए। इन क्षेत्रों में एक-एक वार्ड के लिए मतदान कराया गया था। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts