Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

15 नहीं अब 17 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी; PM मोदी, अमित शाह भी रहेंगे मोजूद

15 नहीं अब 17 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी; PM मोदी, अमित शाह भी रहेंगे मोजूद
हरियाणा में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे, जिन्होंने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

BJP की परंपरा, जो कहती है वही करती : मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद 17 अक्टूबर को पंचकुला में शपथ लेंगे। भाजपा की परंपरा है जो कहती है वही करती है; वह जो भी करती हैं, बताती है। विपक्षी नेता जिस तरह से तैयारी कर रहे थे मानो वे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उनकी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

भाजपा ने 48 सीटों पर किया कब्जा

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार (8 अक्टूबर) को सामने आ चुके हैं। भाजपा ने 48 सीट जीतकर अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की। भाजपा को मिली सीटों की संख्या कांग्रेस की संख्या से 11 अधिक है। वहीं, जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) जैसी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ दो सीट ही मिल पाईं। आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts