Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जीत के जश्न में तनाव!पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों में हुई बहस, कुलदीप पर क्यों भड़के हार्दिक पंड्या?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान पर 61 रन की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न के बीच मैदान पर तनाव का पल देखने को मिला। एक आसान कैच छूटने के बाद हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों में हुई बहस, कुलदीप पर क्यों भड़के हार्दिक पंड्या?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। मैच खत्म हो चुका था, जीत पक्की हो गई थी और स्टेडियम में भारत की जीत का शोर था। लेकिन इसी जश्न के बीच मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों के बीच हुई बहस अब चर्चा का विषय बन गई है।

    कैच छूटने से शुरू हुआ विवाद

    यह मामला पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर का है। हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और शाहीन शाह अफरीदी स्ट्राइक पर थे। ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन ने पुल शॉट खेला। गेंद बाउंड्री पर खड़े कुलदीप यादव के पास सीधी गई, लेकिन वह आसान कैच उनके हाथ से छूट गया। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई और पाकिस्तान को 6 रन मिल गए। इससे ठीक पहले विकेटकीपर से भी एक मौका छूटा था, जिससे गेंदबाज हार्दिक साफ तौर पर निराश दिखे।

    विकेट गिरते ही सामने आया हार्दिक का गुस्सा

    हालांकि, कैच छूटते वक्त हार्दिक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन कुछ गेंदों बाद जब उन्होंने अहम विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी लगभग खत्म कर दी, तो उनका गुस्सा सामने आ गया।

    टीम जब विकेट का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुई, तभी हार्दिक कुलदीप की ओर बढ़े और कैच छोड़ने को लेकर उनसे तीखे शब्दों में बात करने लगे। वीडियो में कुलदीप शांत और मायूस नजर आए।

    साथी खिलाड़ियों ने कराया बीच-बचाव

    मामला बढ़ता देख टीम के अन्य खिलाड़ी तुरंत बीच में आए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी स्थिति को संभालने की कोशिश की, ताकि जीत के माहौल में विवाद न बढ़े। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    पाकिस्तान पर बड़ी जीत, भारत सुपर-8 के करीब

    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम दबाव में बिखर गई और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 61 रन से अपने नाम किया और सुपर-8 में पहुंचने की राह आसान कर ली।

    हार्दिक ने पेशेवर सोच का दिया शानदार परिचय

    हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद हार्दिक पंड्या ने अपने अनुभव और पेशेवर सोच का शानदार परिचय दिया। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक का अहम विकेट लेकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

    उनकी गेंदबाजी ने यह साफ कर दिया कि, दबाव के हालात में भी वह मैच को अंजाम तक पहुंचाने की काबिलियत रखते हैं। भारत की यह जीत कई मायनों में खास रही। एक तरफ टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में दमदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर यह भी सामने आया कि जीत के बावजूद खिलाड़ी छोटी गलतियों को लेकर कितने गंभीर और जिम्मेदार रहते हैं। बड़े टूर्नामेंट में यही पेशेवर रवैया टीम इंडिया को और मजबूत बनाता है।

    यह भी पढ़ें: IND vs PAK : सूर्या के शेरों के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, 61 रन से जीतकर भारत सुपर 8 में पहुंचा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts