Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा:राइस मिल से हुए ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में राइस मिल परिसर से 500 केवीए ट्रांसफार्मर से महत्वपूर्ण सामान चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पूरी कार्रवाई तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और लगातार निगरानी के आधार पर की गई।
राइस मिल से हुए ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद
पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी

हरदा। घटना 14 और 15 जुलाई की रात राइस मिल परिसर में हुई थी, जिसकी शिकायत संचालक हर्ष गोयल ने टिमरनी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा और एसडीओपी आकांक्षा तलैया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान चार आरोपियों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को स्वीकार कर लिया है।

राइस मिल से ट्रांसफार्मर का सामान हुआ था चोरी

राइस मिल संचालक हर्ष गोयल पिता संजय कुमार गोयल निवासी वार्ड क्रमांक 12 टिमरनी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में राइस मिल परिसर में 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। 15 जुलाई की सुबह ऑपरेटर विकास यादव ने फोन कर बताया कि रात में बिजली जाने के बाद सुबह ट्रांसफार्मर खुला पड़ा मिला। मौके पर पहुंचने पर ट्रांसफार्मर से करीब 250 किलोग्राम कॉपर की क्वाइल, लगभग 525 लीटर ऑयल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे गायब मिले।

कुबेरेश्वरधाम में शुक्रवार से गुरु महोत्सव: कथा के एक दिन पहले पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

सीसीटीवी के आधार पर आरोपी गिरफ्तार 

शिकायत के आधार पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 400/26, धारा 303(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा और एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलैया के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ ने विशेष टीम गठित की। टीम ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर संदिग्धों की पहचान की।

Breaking News

चार आरोपियों ने पूछताछ में कबूली चोरी

पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम शहजाद उर्फ सलीम निवासी इटखेड़ी भोपाल, बब्लू निवासी टीला जमालपुरा भोपाल, सफीक शाह निवासी आरिफ नगर भोपाल और सुरजीत मंडल निवासी छोला भोपाल बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

राहुल-प्रियंका का गांधी स्मृति मार्च, विपक्षी दल भी साथ; बोले- छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री हटें

चार आरोपी गिरफ्तार 

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक उदयराम सिंह चौहान, सउनि चन्दनशाह उईके, प्रधान आरक्षक कंचन राजपूत, आरक्षक सजन सिंह, शैलेन्द्र परमार, शैलेन्द्र राजपूत और मनोज दोहरे की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Edited By : Rohit Sharma

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts