हरदा में लाखों की चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, सुनार से सोना बरामद

हरदा के ग्राम डगांवानीमा में किसान के घर हुई लाखों की चोरी का टिमरनी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। चोरी का माल सुनार को बेचने के मामले में पुलिस ने सुनार को भी आरोपी बनाया है।
हरदा में लाखों की चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, सुनार से सोना बरामद
हरदा में लाखों की चोरी का खुलासा: तीन आरोपियों गिरफ्तार

हरदा। घटना 27 जुलाई की है, जिसमें रुपसिंह पिता किशनलाल जाट, उम्र 58 साल, निवासी ग्राम डगांवानीमा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों, साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया, जिसके बाद दो सोने की चैन और चांदी के जेवरात जब्त किए गए।

चोरों ने रात में दिया वारदात को अंजाम 

रुपसिंह ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर हाल में सोने के लिए चले गए थे। बहू और बेटा ऊपर वाले कमरे में सोने चले गए थे, लेकिन सुबह देखा तो घर में चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 428/26, धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

छतरपुर में शव वाहन नहीं मिला तो कचरा वाहन से ले गए शव! Video Viral, जांच शुरू

सीसीटीवी और साइबर मदद से की जांच

जांच के दौरान एसडीओपी आकांक्षा तलैया के मार्गदर्शन में 5 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। साथ ही साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता और मुखबिर की मदद से संदेहियों की पड़ताल की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Breaking News

पूछताछ में तीन आरोपियों ने कबूली वारदात 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहित उर्फ परदेशी पिता शेरसिंह राठौर, उम्र 19 साल, कंचन पति शेरसिंह राठौड़, उम्र 40 साल और शेरसिंह पिता अदरक चंद राठौड़, उम्र 48 साल बताया। तीनों आरोपी ग्राम जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम के निवासी हैं और उन्होंने चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शेरसिंह ने चोरी का माल सुनार को बेचना बताया, जिसके बाद सुनार को भी मामले में आरोपी बनाया गया।

छिंदवाड़ा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी हलचल, चार युवा नेताओं के नाम चर्चा में

सुनार से चोरी का माल जब्त 

पुलिस ने सुनार नरेंद्र पिता दामोदर सोनी, उम्र 41 साल, निवासी अभिषेक नगर जिला नर्मदापुरम से चोरी का माल जब्त किया है। मामले में धारा 317 (2) बीएनएस का इजाफा भी किया गया है। आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर दो सोने की चैन और चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts