Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव कल, 150 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार को शतरंज की बिसात बिछेगी। जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित शतरंज स्पर्धा में 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ओपन वर्ग में 88 और अंडर-14 में 62 खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखाएंगे।
हरदा में सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव कल, 150 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
फाइल फोटो

हरदा। जिले में शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला शतरंज एसोसिएशन, हरदा द्वारा सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव का आयोजन रविवार, 11 अक्टूबर को किया जाएगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा में होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 33 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। टूर्नामेंट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें ओपन वर्ग के 88 और अंडर-14 वर्ग के 62 खिलाड़ी शामिल हैं। जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओपन और अंडर-14 वर्ग समेत विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा हरदा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ अंडर-14 बालिका, सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी और जिले के बाहर से आने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रवेश शुल्क में छूट

एसोसिएशन ने वरिष्ठ खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों की सुविधा के लिए प्रतियोगिता के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

गुना: सिंगवासा तालाब के पास हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या, ललितपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

एसोसिएशन का 15वां टूर्नामेंट

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि सेवा संकल्प शतरंज महोत्सव जिला शतरंज एसोसिएशन का 15वां टूर्नामेंट है। एसोसिएशन के लगातार प्रयासों से जिले में शतरंज के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। इस प्रतियोगिता में हरदा के साथ खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और भोपाल सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है।

रायसेन: मदागन घाट पर नर्मदा में डूबा नाबालिग, 6 घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला

युवाओं में एकाग्रता और निर्णय क्षमता बढ़ाने पर जोर

इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं में तार्किक सोच, एकाग्रता और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts