छिंदवाड़ा: भाजपा युवा मोर्चा की सेवा-संकल्प यात्रा वाराणसी से वडनगर पहुंची, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
छिंदवाड़ा/सौंसर। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित वाराणसी से वडनगर तक की सेवा-संकल्प यात्रा संपन्न हो गई। यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों पर जोर देते हुए यात्रा गुजरात के वडनगर पहुंची, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है।
वडनगर पहुंचकर ऐतिहासिक भूमि को किया नमन
यात्रा के अंतिम पड़ाव वडनगर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया। यहां प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक नगरी को नमन करते हुए सेवा, राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यात्रा के अलग-अलग पड़ावों पर स्थानीय भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से जुड़ने पर जोर दिया गया।
कई राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जाना
वाराणसी से शुरू हुई इस यात्रा में प्रतिभागियों को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विविधता को समझने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश की काशी से लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तक के सफर को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से जोड़ा गया। यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए प्रतिभागी गुजरात पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं के बीच सेवा कार्यों, सामाजिक भागीदारी और संगठनात्मक संपर्क को बढ़ावा देना था।
कटनी: सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत, 28 यात्री घायल; परिजनों ने किया चक्काजाम
समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
सेवा-संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं ने समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। यात्रा के संदेश में सेवा को जीवन का संस्कार और संगठन को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का माध्यम बताया गया।






















