Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में छात्र संवाद कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश; स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

गुना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, संकल्प और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातापुरा में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बड़े सपने देखने, मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
गुना में छात्र संवाद कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश; स्कूल परिसर में किया पौधारोपण
गुना में छात्र संवाद कार्यक्रम

गुना। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने विद्यार्थियों से उनके सपनों के भारत को लेकर सुझाव जाने। उन्हें शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास का महत्व बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उपहार दिए गए और स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, संकल्प और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक माह तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिलेभर में सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत छात्र संवाद कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातापुरा, गुना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार मुख्य अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: गुना: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष शिविर, 75 बच्चों का पंजीयन; नशामुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

विद्यार्थियों से जाना उनके सपनों का भारत

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर जाना कि उनके सपनों का भारत कैसा होना चाहिए और वे देश के भविष्य को लेकर क्या सुझाव देना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, लगातार मेहनत करने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश भी दिया।

शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का महत्व बताया

अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और आत्मविश्वास को अपनाना जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

Breaking News

जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का मार्ग भी है। बच्चों को जीवन में उच्च आदर्श अपनाने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

स्कूल परिसर में पौधारोपण कर लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और उपस्थित लोगों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातापुरा के परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवीन्द्र रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष मोहित नामदेव, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के जिला संयोजक सत्यपाल सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र रघुवंशी, ओमप्रकाश नरवरिया, राजेंद्र वास्त्री और बी.ओ. संतोष धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts