Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना: सिंगवासा तालाब के पास हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या, ललितपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

गुना के सिंगवासा तालाब के पास 33 वर्षीय नवनीत उर्फ नव्बू गोस्वामी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसपी हितिका वासल के मुताबिक, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया है। हत्या के कारणों की जांच जारी है।
गुना: सिंगवासा तालाब के पास हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या, ललितपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
सिंगवासा तालाब के पास हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में कैंट थाना क्षेत्र के सिंगवासा तालाब के पास 33 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवनीत उर्फ नव्बू गोस्वामी के रूप में हुई है, जो नानाखेड़ी स्थित वेयरहाउस में हम्माली का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो आरोपियों हेमू उर्फ हेमंत सोनी और संजू साहू उर्फ संजू सैमसन को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

एक दिन से घर से लापता था नवनीत

जानकारी के अनुसार, नवनीत गोस्वामी गुना के हनुमंता इलाके का रहने वाला था। वह पिछले एक दिन से घर से निकला हुआ था और वापस नहीं लौटा था। शुक्रवार शाम सिंगवासा तालाब के पास उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

पत्नी ने फोन पर धमकी मिलने का किया दावा

मामले में मृतक की पत्नी ने दावा किया कि घटना से पहले रात करीब 8:30 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। पत्नी के मुताबिक फोन करने वाले ने उसके पति की हत्या किए जाने की बात कहते हुए धमकी दी थी। मृतक की पत्नी ने खेजरा रोड पर रहने वाली एक महिला पर भी आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि नवनीत के उस महिला से संबंध थे और महिला ने उसे फोन कर बुलाया था। पत्नी ने आशंका जताई कि इसके बाद ही उसकी हत्या की गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के भाई ने आशंका जताई कि हत्या में चार से पांच लोग शामिल हो सकते हैं। उसने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए हैं।

ललितपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के अनुसार, सिंगवासा तालाब के पास हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में हेमू उर्फ हेमंत पुत्र राजू सोनी, निवासी बूढ़े बालाजी, गुना और संजू साहू उर्फ संजू सैमसन पुत्र परमाल साहू, निवासी बूढ़े बालाजी क्षेत्र, गुना को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। एसपी के मुताबिक, मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

सतना: नौकरी से हटाए जाने पर हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा बिजली ऑपरेटर, सैकड़ों गांवों की बिजली गुल

कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच

पुलिस परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों और मृतक के भाई द्वारा जताई गई आशंका की भी जांच की जा रही है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts